Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सप्रे संग्रहालय की डिजिटाइजेशन परियोजना की सफल परिणति से राज्‍यपाल संतुष्‍ट

24 मई 2025, भोपाल: सप्रे संग्रहालय की डिजिटाइजेशन परियोजना की सफल परिणति से राज्‍यपाल संतुष्‍ट – मध्‍यप्रदेश के राज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने माधवराव सप्रे स्‍मृति समाचारपत्र संग्रहालय एवं शोध संस्‍थान की महत्‍वाकांक्षी परियोजना—20,01,994 पृष्‍ठों का डिजिटाइजेशन, 10 के.वी. के सौर ऊर्जा पैनल की स्‍थापना और सप्रे संग्रहालय में संगृहीत राष्‍ट्रीय बौद्धिक धरोहर की अद्यतन संदर्भिका की वेबसाइट के निर्माण— के पूर्ण होने पर संतोष व्‍यक्‍त किया है। राज्‍यपाल ने सप्रे संग्रहालय को शुभकामनाएं दीं। 23 अक्‍टूबर, 2023 को माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने इस परियोजना का शुभारंभ किया था। सामाजिक सेवा बैंकिंग के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक ने इस परियोजना के लिए सीएसआर निधि से धनराशि उपलब्‍ध कराई है।

यद्यपि सप्रे संग्रहालय में 5 करोड़ पृष्‍ठों से अधिक संदर्भ सामग्री संगृहीत है, लेकिन प्रथम चरण में 27 लाख उन पत्र-पत्रिकाओं और अन्‍य दस्तावेजों को डिजिटाइज़ किया गया है जो जर्जर अवस्था में हैं,अथवा ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। शोधार्थियों और अन्‍य जिज्ञासुओं के लिए अब यह दुर्लभ संदर्भ संपदा कंप्यूटर स्क्रीन पर अध्‍ययन के लिए उपलब्ध है। इनमें से सात लाख पृष्‍ठों का डिजिटाइजेशन इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्‍द्र और मध्‍यप्रदेश जनसंपर्क के सहयोग से हुआ है।

इस पूरी आयोजना के स्वप्नदृष्टा सप्रे संग्रहालय के संस्थापक श्री विजयदत्त श्रीधर ने 23 मई को राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से भेंटकर परियोजना की सफल परिणति से अवगत कराया। डिजिटाइज्ड दस्तावेजों की संदर्भिका भी राज्यपाल को भेंट की। राज्‍यपाल को बताया गया कि सप्रे संग्रहालय इसे कर्तव्‍य मानता है कि जिन अतिविशिष्‍ट विभूति के हाथों से परियोजना का सूत्रपात कराया गया है, उन्‍हें पूर्णता से भी अवगत कराया जाए। राज्यपाल ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए सप्रे संग्रहालय को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। सप्रे संग्रहालय के निदेशक अरविन्द श्रीधर भी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com