Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों के लिए खुशखबरी! ड्रोन की खरीद पर बिहार सरकार देगी ₹3.65 लाख तक सब्सिडी और मुफ्त ट्रेनिंग

05 जुलाई 2025, भोपाल: किसानों के लिए खुशखबरी! ड्रोन की खरीद पर बिहार सरकार देगी ₹3.65 लाख तक सब्सिडी और मुफ्त ट्रेनिंग – बिहार सरकार ने किसानों की खेती को और आधुनिक व आसान बनाने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम है “पोपुलराइजेशन ऑफ एरियल स्प्रे ऑफ पेस्टीसाइड एंड लिक्विड फर्टिलाइजर बाय ड्रोन”, जिसके तहत अब किसान खेती में ड्रोन का उपयोग कर सकेंगे और इसके लिए उन्हें सरकार की ओर से सब्सिडी और ट्रेनिंग दोनों मिलेगी।

ड्रोन खरीद पर भारी सब्सिडी

इस योजना के तहत राज्य के 101 अनुमंडलों में किसानों को ड्रोन खरीदने पर 60% तक की सब्सिडी मिलेगी। अधिकतम ₹3.65 लाख तक की सब्सिडी दी जाएगी। जो भी राशि कम होगी, वही लागू होगी। बाकी बची राशि किसान को खुद वहन करनी होगी।

कौन उठा सकता है योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ किसान, कृषि यंत्र बैंक, कृषि क्लिनिक संस्थापक, स्वयं सहायता समूह (SHG), कीटनाशक विक्रेता और किसान उत्पादक संगठन (FPO) जैसे पात्र लोग उठा सकते हैं। आवेदन OFMAS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग

सरकार सिर्फ ड्रोन खरीदने में ही मदद नहीं करेगी, बल्कि ड्रोन उड़ाने और इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग भी मुफ्त में देगी। हर लाभार्थी को ड्रोन संचालन की ट्रेनिंग के लिए ₹35,000 प्रति व्यक्ति खर्च सरकार उठाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

क्या होगा फायदा?

इस योजना से किसानों को खेतों में कीटनाशक और लिक्विड फर्टिलाइज़र का छिड़काव जल्दी और आसानी से करने में मदद मिलेगी। इससे उत्पादन लागत कम होगी, फसल की गुणवत्ता बेहतर होगी और उत्पादकता में बढ़ोतरी होगी।बिहार सरकार की यह पहल खेती को आधुनिक बनाने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com