Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खुशखबरी! बिहार के किसानों को थ्रेसिंग फ्लोर निर्माण पर मिलेगा ₹50 हजार का अनुदान, जानें आवेदन की प्रोसेस

05 जुलाई 2025, भोपाल: खुशखबरी! बिहार के किसानों को थ्रेसिंग फ्लोर निर्माण पर मिलेगा ₹50 हजार का अनुदान, जानें आवेदन की प्रोसेस – बिहार सरकार किसानों की खेती को आसान और लाभकारी बनाने के लिए नई-नई योजनाएं ला रही है। इसी कड़ी में “बिहार पक्का थ्रेसिंग फ्लोर निर्माण योजना 2025” शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को फसल सुखाने और गहाई (थ्रेसिंग) के लिए पक्का फर्श उपलब्ध कराना है ताकि बारिश, कीचड़ और जानवरों से उनकी उपज सुरक्षित रहे।

योजना के फायदे

1. फसल कटाई के बाद सुखाने और थ्रेसिंग के लिए मिलेगा मजबूत प्लेटफॉर्म।
2. बारिश या कीचड़ से उपज को नुकसान नहीं होगा।
3. उपज की गुणवत्ता बेहतर बनेगी, जिससे बाजार में अच्छा दाम मिलेगा।
4. 50% या अधिकतम ₹50,000 तक का अनुदान सीधे बैंक खाते में मिलेगा।

निर्माण पर खर्च और सहायता

1. अनुमानित लागत: ₹1,26,200
2. सरकार की ओर से अधिकतम ₹50,000 की सब्सिडी।
3. यह राशि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दी जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आवेदन की तारीख

1. आवेदन शुरू: 5 जुलाई 2025
2. अंतिम तारीख: 5 अगस्त 2025
4. लॉटरी चयन: 8 अगस्त 2025
5. फील्ड वेरिफिकेशन: 9 से 18 अगस्त
6. अंतिम चयन/कार्यादेश: 22 अगस्त 2025

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कौन कर सकता है आवेदन?

1. बिहार राज्य का निवासी हो।
2. राज्य का पंजीकृत किसान होना चाहिए।
3. किसान के नाम पर जमीन होनी चाहिए (LPC, जमाबंदी, लगान रसीद)।
4. दस्तावेजों की जानकारी सच्ची और पूरी होनी चाहिए।

जरूरी दस्तावेज

1. आधार कार्ड
2. पैन कार्ड
3. भूमि प्रमाण (LPC/जमाबंदी/लगान रसीद)
4. बैंक पासबुक
5. मोबाइल नंबर
6. आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

आवेदन कैसे करें?

1. बिहार सरकार के कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाएं: https://dbtagriculture.bihar.gov.in
2. “पक्का थ्रेसिंग फ्लोर निर्माण योजना 2025” पर क्लिक करें।
3. सभी जरूरी जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
4. आवेदन सबमिट करें और रसीद डाउनलोड करें।
5. सभी अपडेट्स आपको SMS के माध्यम से मिलते रहेंगे।

 विशेष जानकारी

1. लॉटरी द्वारा चयन किया जाएगा।
2. चयन के बाद फील्ड वेरिफिकेशन होगा।
3. निर्माण कार्य पूरा होने पर ही अनुदान की राशि दी जाएगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com