Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गंगा सिंह ने सब्जी की खेती में पाया नया मुकाम

06 मई 2025, भिंड: गंगा सिंह ने सब्जी की खेती में पाया नया मुकाम – भिण्ड जिले के ग्राम डिडी कलां के रहने वाले कृषक श्री गंगा सिंह कुशवाह अपनी मेहनत से आज सब्जी की खेती में एक नया मुकाम हासिल कर चुके हैं। उनके द्वारा की गई मेहनत और सही तकनीक के उपयोग ने सब्जी की खेती को एक  व्यवसाय में बदल दिया है, और अब वह प्रति वर्ष 3 से 4 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं।

श्री गंगा सिंह कुशवाह का कहना है कि एक  हेक्टेयर  भूमि पर वो सब्जियों की खेती करते हैं। ज्यादातर समय में फूल गोभी, पत्ता गोभी की खेती करते हैं, फूल गोभी, पत्ता गोभी के आउट सीजन में दाम बहुत अच्छे मिलते हैं, इसके अलावा टमाटर, मूली, धनिया, पुदीना, बैगन इन सभी फसलों की खेती कर रहे हैं। मौजूदा साल गर्मी के लिए अभी हमने फूलगोभी एवं पत्ता गोभी की खेती कर रखी है।

श्री  कुशवाह कहते हैं कि उद्यानिकी विभाग द्वारा यंत्रीकरण (राज्य) योजना अंतर्गत पावर वीडर यंत्र पर 50 हजार रूपये का अनुदान व संकर सब्जी क्षेत्र विस्तार पर 10 हजार रूपये का अनुदान प्रदान किया गया है। साथ ही मुझे उद्यानिकी विभाग से समय समय पर तकनीकी मार्गदर्शन मिलता रहता है। कम जमीन पर ही सब्जी की खेती करते हैं लेकिन उसी से मुनाफा कमा लेते हैं। उनकी सब्जियां बाजार में हाथों हाथ बिक जाती हैं जिससे उन्हें बिक्री में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com