Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

गांधीसागर जलप्रदाय योजना से मंदसौर के 920 गांवों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, दिसंबर तक होगा पूरा कार्य

07 नवंबर 2024, भोपाल: गांधीसागर जलप्रदाय योजना से मंदसौर के 920 गांवों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, दिसंबर तक होगा पूरा कार्य – मंदसौर जिले में 1211.56 करोड़ रुपये की लागत से गांधीसागर जलप्रदाय योजना से 920 ग्रामों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस परियोजना से 2 लाख 40 हजार ग्रामीण परिवारों तक पेयजल पहुंचाया जाएगा। दिसंबर 2024 तक इसे पूरा कर घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से जल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में इस परियोजना का 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना से न सिर्फ जल संकट दूर होगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इस योजना के अंतर्गत 1200 से अधिक श्रमिकों को रोजगार मिला है, और परियोजना पूरी होने पर ग्रामीण स्तर पर और भी रोजगार सृजन की उम्मीद है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने कहा कि पहले गर्मी के मौसम में पानी की कमी से जूझना पड़ता था, लेकिन गांधीसागर बांध से अब पानी की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इसके अलावा, जल एवं स्वच्छता समितियों के माध्यम से स्थानीय समुदाय योजना के प्रबंधन में भी भागीदारी निभाएंगे, जिससे जल आपूर्ति में स्थायित्व और ग्रामीण सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com