21 दिसंबर को ग्वालियर में एफएसएसएआई का प्रशिक्षण कार्यक्रम, 600 स्ट्रीट फूड वेंडर व 300 किसान होंगे शामिल
22 दिसंबर 2025, ग्वालियर: 21 दिसंबर को ग्वालियर में एफएसएसएआई का प्रशिक्षण कार्यक्रम, 600 स्ट्रीट फूड वेंडर व 300 किसान होंगे शामिल – मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एफएसएसएआई द्वारा आईआईटीटीएम में स्ट्रीट फूड वेंडर प्रशिक्षण एवं किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम 21 दिसम्बर को आयोजित किया जा रहा है, जिसके मुख्य अतिथि ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह होंगे। इस कार्यक्रम में ग्वालियर के आसपास के 600 स्ट्रीट फूड वेंडर एवं 300 किसान शिरकत करेंगे। विशेष अतिथि एफएसएसए आई की क्षेत्रीय निदेशक प्रीति चौधरी होंगी। सुबह के सत्र की शुरुआत आलू की फसल का उत्पादन, खेती की अर्थव्यवस्था, लाभप्रदता तथा खाद्य आपूर्ति श्रृंखला के साथ एकीकरण जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों का बाजार से जुड़ाव, मूल्य संवर्धन तथा उत्पादन स्तर पर खाद्य सुरक्षा के पहलुओं की बेहतर समझ प्रदान करना है। दोपहर एवं शाम के सत्र स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए आयोजित किए जाएंगे, जिनमें खााद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन स्ट्रीट फूड वेंडर्स जागरुकता प्रशिक्षण एवं कुलिनरी कार्यशाला शामिल होगी।प्रशिक्षण में व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ पकाने की विधियां, सुरक्षित खाद्य प्रबंधन, उचित भंडारण तथा खाद्य अपमिश्रण की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों को कवर किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान फूड एडल्टरेशन प्रिवेंशन एम्बेसडर प्रोग्राम की ग्वालियर ईकाई का भी शुभारंभ किया जाएगा, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने प्रशिक्षित व्यक्तियों का एक नेटवर्क विकसित करना है। किसानों एवं स्ट्रीट वैंडरों को जोड़ने वाली इस एकीकृत पहल के माध्यम से एफएसएसआई का उद्देश्य खेत से थाली तक संपूर्ण खाद्य मूल्य श्रंृखला में सुरक्षा को सुदृढ करना है तथा उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं स्वच्छ भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सतत क्षमता निर्माण करना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


