Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एफपीओ की एक दिवसीय कार्यशाला 15 दिसम्बर को

14 दिसंबर 2022, बुरहानपुर: एफपीओ की एक दिवसीय कार्यशाला 15 दिसम्बर को – राज्य के किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की एक दिवसीय ओरिएंटेशन वर्कशॉप गुरूवार 15 दिसम्बर को राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण संस्थान (सिएट) बरखेड़ीकलां में  प्रातः  9 बजे प्रारंभ होगी।

किसानों को पर्याप्त बाजार और ऋण लिंकेज की सुविधाएँ देकर आर्थिक रूप से सशक्त करते हुए पर्याप्त हेण्ड होल्डिंग और व्यवसाय संबंधी सहायता उपलब्ध कराने केन्द्र सरकार ने 10 हजार एफपीओ के गठन एवं संवर्धन की योजना शुरू की है। इसमें एफपीओ गठन के लिये राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), लघु कृषक कृषि व्यवसाय कंसोरटियम (एसएफएसी), राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी), नेशनल एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन (नाफेड) और एफडीआरबीसी जैसी एजेंसियाँ कार्य कर रही हैं। वर्कशॉप में एफपीओ को एकाउंटेंसी, बिजनेस प्लॉन, वेल्यू एडिंग, मार्केट लिंकेज, ब्रॉण्डिंग, मार्केर्टिंग, केपेबिलिटी डेव्हलपमेंट जैसे सब्जेक्ट पर स्पेशलिस्ट द्वारा गाइडेंस दिया जायेगा।

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं में उर्वरकों की मात्रा एवं उनका प्रयोग 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें