Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर आदर्श गौशाला में गोबर आधारित सीबीजी संयंत्र का भूमिपूजन

12 मई 2023, ग्वालियर: ग्वालियर आदर्श गौशाला में गोबर आधारित सीबीजी संयंत्र का भूमिपूजन – इंडियन आयल कार्पोरेशन के अंतर्गत आदर्श गौशाला, ग्वालियर में  आज 11 मई 2023 को गोबर आधारित सीबीजी संयंत्र का भूमिपूजन हुआ। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी,  धर्मेंद्र प्रधान तथा इंडियन आयल कार्पोरेशन की टीम ने  31 करोड़ रूपये की लागत से इस परियोजना को ग्वालियर में प्रारंभ करने का निर्णय लिया है।

इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वेस्ट टू वैल्थ पर जोर देते हुए कहा कि इस दिशा में यह सीबीजी संयंत्र काफी कारगर सिद्ध होगा।

श्री तोमर ने आगे कहा कि ग्वालियर में ऋषि महाराज के मार्गदर्शन में लगभग 10 हजार गायों की सेवा इस गौशाला में की जा रही है और उनकी पहल पर ही यह सीबीजी संयंत्र लगाया जा रहा है, जिससे वेस्ट टू वैल्थ की थीम भी यहां सार्थक होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री तोमर ने कहा कि वर्ष 2024 में यह संयंत्र चालू होने के पश्चात स्वच्छ भारत की दृष्टि से भी परियोजना सार्थक होगी। यह परियोजना गोबरधन योजना की पहल के रूप में है, साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देगी, प्रदूषण समाप्त करने की दिशा में कारगर होगी, इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे एवं गौशाला भी आत्मनिर्भर हो सकेगी। नगर निगम अपने वाहनों में इससे उत्पन्न ईंधन का उपयोग कर सकेगा। समाज व पर्यावरण को निश्चित रूप से इससे बहुत लाभ होगा। श्री तोमर ने कहा कि हम जैविक व प्राकृतिक खेती की बात कर रहे हैं, उस दिशा में जाने में भी इससे मदद मिलेगी।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह, गौशाला के संचालक श्री ऋषि महाराज, इंडियन आयल के कार्यकारी निदेशक श्री शांतनु गुप्ता, तेल उद्योग राज्य स्तरीय समन्वयक श्री दीपक कुमार बसु सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्यजन भी शामिल हुए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )