Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश में पहली बार एक लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदी हुई

22 अप्रैल 2025, भोपाल: उत्तर प्रदेश में पहली बार एक लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदी हुई – जी हां । उत्तर प्रदेश में इस बार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी ने रिकॉर्ड कायम किया है। क्योंकि  उत्तर प्रदेश में पहली बार अप्रैल के पहले सप्ताह में सरकारी क्रय केंद्रो के माध्यम से एक लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीद हुई है। गेहूं की सरकारी खरीद में तेजी का कारण कटाई के पहले से ही गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर, उन्हें क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा, इस वर्ष मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से किसानों के गांवों और खेतों में जाकर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद सुनिश्चित की गई।

गेहूं क्रय नीति 2025-26 के तहत प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य  पर गेहूं की खरीद 15 जून 2025 तक चलेगी। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 150 रुपए बढ़ा दिया गया है। इस वर्ष के लिए गेहूं का समर्थन मूल्य 2,425 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। पिछले वर्ष यह मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल था। प्रदेश में अब तक 20409 किसानों से गेहूं खरीद हो चुकी है। वहीं, कुल 3.56 लाख से अधिक किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है।  इस सीजन गेहूं की अच्छी खरीद हो, यह सुनिश्चित करने के लिए खाद्य व रसद विभाग ने कटाई के पहले से ही गांव गांव जाकर किसानों से संपर्क साधा और उन्हें सरकारी क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए प्रेरित किया। प्रदेश की योगी सरकार के प्रयास से पंजीकरण एवं सत्यापन की व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ। अब काेई भी पंजीकृत किसान सत्यापन के बिना 100 क्विंटल तक गेहूं बेच सकता है। ⁠सत्यापन के बाद कुल उत्पादकता के आधार पर अगेंस्ट उत्पादन क्षमता के तीन गुना तक गेहूं बेचने की सुविधा दी गई है, जिससे सत्यापन अथवा अभिलेखों में त्रुटि के कारण किसान को उत्पादित गेहूं बेचने में असुविधा न हो। खाद्य विभाग ने किसानों से अनुरोध किया है कि गेहूं को ओसाकर, मिट्टी, कंकड़, धूल आदि को साफ कर अच्छी तरह से सुखाकर ही क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए लेकर आएं। जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे, मोबाइल एप्लीकेशन और वर्तमान में चालू धान क्रय केंद्र प्रभारी के माध्यम से किसान खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण-नवीनीकरण करा सकते हैं। क्रय केंद्रों पर प्रतिदिन गेहूं की खरीद प्रात: 8 से शाम 8 बजे तक की जा रही है। सरकार ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गेहूं बिक्री के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।  किसी भी विषम परिस्थितियों के लिए खाद्य व रसद विभाग ने टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया है। समस्या के समाधान के लिए किसान जिला खाद्य विपणन अधिकारी या तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन अधिकारी से संपर्क भी कर सकते हैं। 


Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com