Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

‘उन्नत खरपतवार प्रबंधन रणनीति’ पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ

08 जनवरी 2024, जबलपुर: ‘उन्नत खरपतवार प्रबंधन रणनीति’ पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ – खरपतवार अनुसंधान निदेशालय द्वारा आत्मा परियोजना के अंतर्गत बेगूसराय, बिहार से प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं प्रगतिशील कृषकों के समूह के लिए ‘उन्नत खरपतवार प्रबंधन रणनीति ‘विषय पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ गत दिनों निदेशालय के सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि संस्थान की क्यूआरटी के अध्यक्ष एवं प्रख्यात खरपतवार वैज्ञानिक डॉ. आर. के. मलिक थे। इस प्रशिक्षण में बेगूसराय,बिहार के आत्मा परियोजना के अधिकारियों के साथ 30 प्रगतिशील किसान हिस्सा ले रहे हैं।

आरम्भ में निदेशालय के निदेशक डॉ जे एस मिश्र ने सभी किसानों को खरपतवार प्रबंधन का महत्व बताते हुए वैज्ञानिक तरीके से खेती कर आमदनी बढाने पर जोर दिया, वहीं मुख्य अतिथि डॉ मलिक ने किसानों की वास्तविक समस्याओं पर चर्चा की एवं अपने अनुभव किसानों से साझा करते हुए बताया कि खरपतवार की समस्या हर जगह विद्यमान हैं, परन्तु वैज्ञानिक तरीके अपनाकर किसान इनका भली -भाँति प्रबंधन कर सकते हैं,जिससे किसानों की आय बढ़ेगी जो उनके जीवन स्तर में सुधार लायेगी।

परिचर्चा में किसानों ने बताया कि वे सभी तरह की खेती फसल, बागवानी से लेकर एकीकृत कृषि प्रणाली पर भी कार्य करते हैं । किसानों द्वारा फसल एवं बागवानी में खरपतवार की समस्या पर भी चर्चा की गई । कार्यक्रम के आरम्भ में पाठ्यक्रम निदेशक डॉ.पी. के सिंह ने सभी प्रशिक्षणार्थी का निदेशालय में स्वागत कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में खरपतवार प्रबंधन के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान के साथ उसके प्रबंधन पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. चेतन सी. आर., वैज्ञानिक एवं पाठ्यक्रम समन्वयक का सहयोग रहा। संचालन डॉ. योगिता घरडे, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं पाठ्यक्रम समन्वयक ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)