राज्य कृषि समाचार (State News)

बीजोपचार की FIR तकनीक: बीजोपचार मशीनों का होगा लोकव्यापीकरण

28 जून 2025, इंदौर: बीजोपचार की FIR तकनीक: बीजोपचार मशीनों का होगा लोकव्यापीकरण – किसानों द्वारा सोयाबीन और अन्य दलहनी फसलों में रोग एवं कीट से  बचाव के लिए बुवाई से पहले बीजों का उपचार परंपरागत तरीके से ड्रम में डालकर अथवा बोरी बिछाकर किया जाता है, जो सही नहीं है। सही बीजोपचार के लिए FIR  तकनीक का प्रयोग करना चाहिए। इसे लेकर एक मशीन बनाई गई है, जिसका प्रदर्शन गत दिनों सोयाबीन अनुसन्धान केंद्र , इंदौर में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष किया गया। प्रस्तुतकर्ता ने बताया कि बीजोपचार के लिए FIR  तकनीक का प्रयोग करना चाहिए , जिसे  F – Fungicide (फफूंदनाशक), I – Insecticide (कीटनाशक), और R – Rhizobium (राइजोबियम) के रूप में जाना जाता है ,जो क्रम से इस मशीन से सम्भव है।  इस पर कृषि मंत्री ने पूछा कि यह मशीन किसानों के बीच पहुंची है या नहीं ? इस पर बताया गया कि इस मशीन से बीजोपचार करके किसानों के सामने प्रदर्शन किया जा रहा है। लेकिन यह मशीन बड़ी संख्या में उपलब्ध नहीं है।  इस पर कृषि मंत्री ने कहा कि इसका मतलब यह है कि किसान अभी भी ड्रम में डालकर या बोरी पर बिछाकर बीजोपचार करते हैं, जिससे दवा सही तरीके से नहीं मिल पाती है। कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि विचार का विषय यह है कि इस मशीन का लोकव्यापीकरण कैसे हो ? या तो इसे कस्टम हायरिंग सेंटर पर रखा जाए,जहां किसानों को यह मशीन किराए से उपलब्ध हो, क्योंकि हर किसान तो इसे खरीद नहीं सकता है।  या फिर कहीं आसपास  रखा गया जाए , जहां किसान आकर अपने बीज का उपचार कराके ले जा सकें ।

बीजोपचार की FIR तकनीक : बीजोपचार की FIR तकनीक : इस तकनीक में  FIR का मतलब है: F – Fungicide (फफूंदनाशक), I – Insecticide (कीटनाशक), और R – Rhizobium (राइजोबियम) से क्रमशः बीजोपचार करना चाहिए।

फफूंदनाशक (Fungicide) –  बीज को फफूंद संक्रमण से बचाने के लिए और  बीज जनित रोगों को नियंत्रित करने के लिए, फफूंदनाशकों का उपयोग किया जाता है।

कीटनाशक (Insecticide) –  बीज और अंकुरों को कीटों से बचाने के लिए  और मिट्टी में रहने वाले कीटों को नियंत्रित करने के लिए, कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है।

Advertisement
Advertisement

राइजोबियम (Rhizobium) –  फलीदार फसलों में, राइजोबियम एक लाभकारी जीवाणु है, जो वायुमंडलीय नाइट्रोजन को स्थिर करके पौधों के लिए उपलब्ध कराता है। बीज को राइजोबियम कल्चर से उपचारित करने से पौधों को नाइट्रोजन की आपूर्ति बेहतर होती है, जिससे विकास और उपज में वृद्धि होती है।

Advertisement
Advertisement

FIR तकनीक के फायदे:  बीजोपचार एक अपेक्षाकृत कम लागत वाला तरीका है, जो फसल की पैदावार को बढ़ाने में मदद करता है। बीजोपचार, विशेष रूप से FIR तकनीक, किसानों को अपनी फसलों को बीमारियों और कीटों से बचाने में मदद करती है, जिससे फसल की गुणवत्ता और मात्रा में सुधार होता है।  उपचारित बीज तेजी से और समान रूप से अंकुरित होते है।बीजोपचार ,  बीज और अंकुरों को बीमारियों और कीटों से बचाने में मदद करता है, जिससे फसल का नुकसान कम होता है। स्वस्थ पौधों से  बेहतर उपज प्राप्त होती है, जिससे किसानों को अधिक लाभ होता है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement