राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास में सोयाबीन क्लस्टर प्रदर्शन अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

20 सितम्बर 2024, देवास: देवास में सोयाबीन क्लस्टर प्रदर्शन अंतर्गत प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन – कृषि विज्ञान केन्द्र, देवास द्वारा आज शुक्रवार को ग्राम धतुरिया विकासखण्ड टोंकखुर्द में क्लस्टर प्रदर्शन अंतर्गत सोयाबीन फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विज्ञान केन्द्र, देवास के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. ए.के.बड़ाया, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के.एस.भार्गव, डॉ. महेन्द्र सिंह एवं कृषि विभाग के सहायक संचालक श्री विलास पाटिल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री बबलू शाक्य एवं सोलीडरीडेड एनजीओ से श्री चेतन पलाथिया के अलावा लगभग 125 कृषकों ने भागीदारी की।

डॉ. बड़ाया ने  बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र, देवास द्वारा नई-नई प्रजातियों के प्रचार-प्रसार एवं विभिन्न गांवों में नई-नई किस्मों के प्रदर्शन प्लाट तथा अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन डलवाये जाते हैं। टोंकखुर्द विकासखण्ड के ग्राम धतुरिया में भी क्लस्टर प्रदर्शन अंतर्गत सोयाबीन की किस्म आर.व्ही.एस.एम.2011-35 दी गई थी। वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों के प्रक्षेत्र पर लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनों का भ्रमण किया गया। डॉ बड़ाया ने किसानों से आगामी रबी फसलों की कार्ययोजना बनाने के साथ-साथ फसल  विविधिकरण एवं फसल चक्र अपनाने की बात कही।

 केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. महेन्द्र सिंह ने  कृषकों को खेती में उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत को कम करने के प्रयास  की सलाह दी । इसके लिए उन्होंने किसानों को खेती प्रबंधन, बीजोपचार, सही बीजमात्रा, फसलचक्र आदि शस्य क्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने लागत कम करने के लिए खेती में जीवामृत का उपयोग करने व इसे बनाने की विधि के बारे में अवगत कराया। अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के.एस.भार्गव ने सिंचाई जल प्रबंधन एवं खेती में उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कस्टम हाईरिंग सेंटर के माध्यम से कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी। कृषि विभाग के सहायक संचालक श्री विलास पाटिल द्वारा किसानों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement