Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर जिले में 15 जनवरी से ई टोकन प्रणाली से उर्वरकों का वितरण

किसान घर बैठे स्वयं के  मोबाइल  से ई टोकन बुक कर पाएंगे

08 जनवरी 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में 15 जनवरी से ई टोकन प्रणाली से उर्वरकों का वितरण –  बुधवार को किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा सहकारी समिति प्रबंधक, डीएमओ, एम.पी. एग्रो, उद्यानिकी विभाग तथा समस्त थोक एवं खुदरा निजी विक्रेताओं का ई विकास प्रणाली अंतर्गत ई टोकन प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि उपज मंडी, सभाकक्ष में आयोजित  किया गया ।

प्रशिक्षण में कृषकों को बताया गया कि, समय पर एवं पारदर्शिता के साथ उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली लागू की जा रही है जिसमें कृषक स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से प्रक्रिया कर ई-टोकन जारी कर, अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक क्रय कर सकते है। कृषकों को बताया गया कि, गूगल पर etoken.mpkrishi.org लिंक के माध्यम से आधार नंबर एवं ओटीपी फीड कर लॉग इन किया जा सकता है। लॉग इन करने पर पोर्टल पर एग्री स्टैक (फार्मर आई.डी.) से कृषि भूमि अपडेट होकर, मौसम एवं फसल का चयन करने के उपरांत फसल तथा कृषि भूमि अनुसार उर्वरकों की गणना होकर पोर्टल पर प्रदर्शित होगी। इसके बाद कृषक को उर्वरक विक्रेता जैसे- मार्कफेड, एम.पी.एग्रो, विपणन समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां उपलब्ध स्टॉक की जानकारी मिल सकेगी, जिसमें कृषक अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक विक्रेताओं का चयन करने के बाद ई-टोकन बुक कर सकते है।

उपसंचालक कृषि   श्री एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि, चयनित उर्वरक विक्रेता के यहाँ पर ई-टोकन से कृषक उर्वरक क्रय कर सकेंगे  जिसकी वैद्यता 03 दिवस की रहेगी। जो किसान जिस सहकारी समिति का डयू सदस्य है, टोकन उसी समिति पर बुक करना होगा।
सहकारी समिति के ऋणी कृषक सदस्य जिनकी खरीफ सीजन में खाद लेकर लिमिट पूरी हो चुकी है, वे नगद राशि जमा कर लिमिट खुलवा सकते है। ओवर डयू सदस्य या अन्य किसान, विपणन संघ के गोदाम, एमपी एग्रो, प्राइवेट विक्रेता पर टोकन बुक कर सकते है। टोकन की वैद्यता 03 दिवस रहेगी, पात्रता मिलने तक 3-3 दिवस के अंतराल पर बार-बार टोकन बुक किया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें