Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा जिले में ई टोकन से बंटेगी खाद

10 जनवरी 2026, रीवा: रीवा जिले में ई टोकन से बंटेगी खाद – किसानों को खाद वितरण में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए ई टोकन के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

इस संबंध में संभागीय संयुक्त संचालक कृषि कल्याण श्री यूपी बागरी ने बताया कि रीवा संभाग के सभी जिलों में ई टोकन के माध्यम से खाद का वितरण किया जाएगा। खाद प्राप्त करने के इच्छुक किसान ई टोकन प्राप्त करने के लिए ई टोकन पोर्टल पर पंजीयन करा लें। किसानों द्वारा दर्ज किए गए जमीन के रकबे के अनुसार निर्धारित मात्रा में खाद दी जाएगी। जारी होने के तीन दिन तक ई टोकन वैध रहेगा पोर्टल में खाद बिक्री केन्द्रों में उपलब्ध खाद की मात्रा दिखाई जा रही है। फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसानों को ई टोकन जारी किए जाएंगे। इसमें प्रत्येक किसान की जमीन का विवरण दर्ज है।

सहकारी समितियों के सदस्य किसान सहकारी समितियों से तथा गैर खाताधारक किसान नजदीकी निजी विक्रेताओं से खाद ले सकेंगे। प्रत्येक डबल लॉक सेंटर से प्रतिदिन तीन सौ टोकन जारी किए जाएंगे। टोकन प्राप्त करने के बाद किसान अपनी सुविधा से अगले तीन दिन खाद की खरीद कर सकते हैं। ई टोकन व्यवस्था लागू हो जाने से अब खरीदी केन्द्रों में टोकन के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। किसान अपने मोबाइल अथवा कॉमन सर्विस सेंटर से ई टोकन प्राप्त कर सकते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें