Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा जिले में इफको ई-बाजार से उपलब्ध कराया जा रहा उर्वरक

10 सितम्बर 2025, रीवा: रीवा जिले में इफको ई-बाजार से उपलब्ध कराया जा रहा उर्वरक – जिले में मार्फेड के डबल लॉक केंद्रों के इफको ई-बाजार के माध्यम से किसानों को  उर्वरक  उपलब्ध  कराया  जा  रहा  है।  उर्वरक  वितरण के लिए किसानों को पहले टोकन प्रदान  किए गए  तदुपरांत किसानों को क्रमानुसार  उर्वरक  का विक्रय किया जा रहा है। 9 सितंबर को उन्हीं किसानों को  उर्वरक का वितरण किया जाएगा जिन्हें टोकन प्राप्त हो चुका है।

 वितरण केन्द्र रीवा, उमरी, चाकघाट, जवा, गुढ़, के साथ ही बरहदी, लक्ष्मणपुर, दुआरी, अतरैला (चाकघाट), गुढ़वा केन्द्रों में भी 8 सितंबर को  उर्वरक  का वितरण किया गया। सेमरिया एवं मनगवां इफको ई बाजार केन्द्रों में भी उपलब्ध यूरिया  का किसानों को सुगमतापूर्वक वितरण किया गया। इसी प्रकार जिले की सेवा सहकारी समितियों में किसानों को उपलब्ध  उर्वरक  का सुगमता से वितरण किया गया।

 प्रभारी कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी में  उर्वरक  का वितरण किया जा रहा है। जिले को लगातार खाद की आपूर्ति हो रही है। पर्याप्त उपलब्धता के आधार पर ही किसानों को  उर्वरक  का वितरण किया जा रहा है।  
उल्लेखनीय है कि जिले में  उर्वरक  की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित होने के साथ ही प्रशासनिक नियंत्रण एवं  पर्यवेक्षण  में कृषकों को नगद एवं परमिट द्वारा  उर्वरक  उपलब्ध  कराया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें