राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर जिले में ई-टोकन से किया जा रहा खाद का वितरण

24 जनवरी 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर जिले में ई-टोकन से किया जा रहा खाद का वितरण –  कलेक्टर श्रीमती नीतू  माथुर ने सहकारिता विभाग एवं कृषि विभाग को ई-टोकन प्रणाली व्यवस्था के तहत खाद वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। निर्देशों के परिपालन में जिले के किसानो को भी अब राज्य शासन द्वारा लागू की गई ई-विकास प्रणाली अर्थात ई-टोकन से खाद का वितरण किया जा रहा है।

 इसी क्रम में आज सहकारी संस्था झिरन, जिला आलीराजपुर द्वारा  किसानों  को ई-टोकन के माध्यम से खाद वितरित किया गया। खाद वितरण की इस व्यवस्था से किसानों को लम्बी-लम्बी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। साथ ही बिचौलियों की भूमिका और कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। इस व्यवस्था से किसानों को उर्वरक का वितरण मांग के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकती है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement