ई-विकास पोर्टल से ही होगा खाद का वितरण- कलेक्टर सतना
27 मई 2026, सतना: ई-विकास पोर्टल से ही होगा खाद का वितरण- कलेक्टर सतना – सोमवार को समय-सीमा प्रकरणों की सम्पन्न बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार आगामी खरीफ सीजन के लिए खाद का वितरण केवल ई-विकास पोर्टल के माध्यम से होगा। सभी तहसीलदार फार्मर रजिस्ट्री का कार्य अतिशीघ्र पूरा कर लें। समय-सीमा प्रकरणों की बैठक में एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, राहुल सिलाडिया, सुमेश द्विवेदी, जीतेन्द्र वर्मा, एलआर जांगडे, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते सहित विभाग प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
खाद की पर्याप्त उपलब्धता – समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा में कलेक्टर ने कहा कि आगामी सीजन में उर्वरकों का वितरण केवल ई-विकास पोर्टल से ही किया जायेगा। सभी एसडीएम एक बार वितरण केंद्रों का निरीक्षण कर पिछली बार की खपत इस बार वितरण की मात्रा और उपलब्धता का परीक्षण कर ले। किसी खाद वितरक या समिति द्वारा ई-विकास पोर्टल से अलग खाद का विक्रय करता है तो उसके खिलाफ कडी कार्यवाही प्रस्तावित करें। कलेक्टर ने कहा जिले में रैक आने पर खाद का वितरण 70 प्रतिशत शासकीय (मार्कफेड और समिति) तथा 30 प्रतिशत निजी विक्रेताओं के मापदंड का पालन करें। उप संचालक कृषि कल्याण श्री आशीष पाण्डेय ने बताया कि जिले में आज ही डेढ हजार मीट्रिक टन की एक रैक आई है। जिले में वर्तमान में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। जिले में किसानों की आवश्यकता 60 हजार 642 मीट्रिक टन उर्वरक के विरूद्ध 26 हजार 133 मेट्रिक टन उर्वरक भण्डारित है। जिसमें 3456 मे. टन का वितरण हुआ है और 22 हजार 678 मे. टन उर्वरक अभी उपलब्ध है। जिसमें मार्कफेड में 11482 मे. टन, समितियों में 3528 मे. टन, एमपी एग्रो में 180 मे. टन और निजी क्षेत्रों में 7346 मे. टन उर्वरक उपलब्ध है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

