Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नवरात्रि के उपवास, इसलिए बढ़ी आलू की मांग

04 अक्टूबर 2024, भोपाल: नवरात्रि के उपवास, इसलिए बढ़ी आलू की मांग – इन दिनों श्रद्धालुओं को नवरात्रि के उपवास चल रहे है लिहाजा आलू की भी मांग बढ़ गई है। आलू की मांग बढ़ने के कारण प्याज की मांग कमजोर हो गई है।

मध्यप्रदेश की प्रमुख कृषि उपज मंडी में नवरात्रि के त्यौहार की शुरुआत के साथ आलू की चौतरफा मांग बनी हुई है। मुख्य फलाहारी होने की वजह से आलू के भाव में तेजी नजर आई है। वही, प्याज की आवक में गिरावट होने से इसके दामों में हल्की गिरावट देखी गई है। प्याज के साथ साथ लहसुन की आवक भी मध्यम बनी हुई है। लहसुन के दाम में हल्का उतार चढ़ाव बना हुआ है।

आलू का भाव: मुख्य फलाहारी होने की वजह से आलू के भाव में भी करीब एक से डेढ़ रुपए प्रति किलो तक का सुधार आया है। कल इसके दाम 2300 रुपये क्विंटल तक थे, जो आज 2500 रुपये क्विंटल रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्याज का भाव: नवरात्रि के दौरान प्याज की खपत कम होने के साथ ही नए प्याज की आवक का प्रेशर देखा जा रहा है। इस वजह से भाव एक से दो रुपए प्रति किलो तक कमजोर बने हुए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कल तक इसके अधिकतम दाम 4500 रुपए क्विंटल तक थे जबकि, आज स्टॉक क्वालिटी के 1 क्विंटल का अधिकतम दाम 4300 रुपये तक बने हुए है। 

लहसुन का भाव:  इंदौर मंडी में लहसुन के दाम स्थिर बने हुए है। हालांकि, इसके दामों में 1000 रूपये क्विंटल की बढ़त नजर आई है। मंडी में प्याज की आवक 25 हजार और आलू की आवक 5 हजार कट्टे रही।

इंदौर मंडी में प्याज का भाव

  • स्टॉक क्वालिटी प्याज का भाव 4100 से 4300 रुपये क्विंटल रहा।
  • सुपर प्याज का भाव 3800 से 4100 रुपये क्विंटल रहा।
  • एवरेज प्याज का भाव 3500 से 3800 रुपये क्विंटल रहा।
  • प्याज लोकल का भाव 3700 से 3800 रुपये क्विंटल रहा।
  • गोलटा प्याज का भाव 3200 से 3800 रुपये क्विंटल रहा।
  • गोलटी प्याज का भाव 2600 से 3200 रुपये क्विंटल रहा।
  • छाटन प्याज का भाव 1200 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com