Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उत्तर प्रदेश: आगरा में वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट ऑर्गेनिक खाद तैयार कर रहा है

03 अक्टूबर 2024, भोपाल: उत्तर प्रदेश: आगरा में वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट ऑर्गेनिक खाद तैयार कर रहा है – उत्तर प्रदेश का आगरा नगर निगम शहर को संवारने के लिये लगातार नये-नये प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम ने इंडियन एग्रो ऑर्गेनिक्स संस्था के साथ मिलकर डिसेंट्रलाइज्ड वेस्ट टू कंपोस्ट प्लांट स्थापित किया गया है। लोहामंडी इलाके में शुरू हुआ वेस्ट टू कम्पोस्ट एक ऐसा प्लांट है जो प्रयोग में लाये गए फूलों और बसई, सिंकदरा और बरोली अहीर क्षेत्र  की तीन मंडियों से आने वाले फल-सब्जियों के वेस्ट से ऑर्गेनिक खाद तैयार कर रहा है। इस ऑर्गेनिक खाद से आप पेड़,पौधे और अच्छी फसल कर सकते हैं।

16 लाख रूपये की लागत से लगाए गए इस खाद प्लांट का उदघाटन निवर्तमान महापौर नवीन जैन द्वारा किया गया था।  इंडियन एग्रो ऑर्गेनिक्स संस्था के राजीव अग्रवाल ने बताया कि फूलों और फल सब्जियों के वेस्ट को लाया जाता है,जिसके बाद प्लांट में बनाये गए गड्डों में पहले वेस्ट को डाला जाता उसके बाद एक परत गोबर की डाली जाती है। इसी तरह से कई परत डाल दस  से पंद्रह  दिन रखा जाता है जिसके बाद इसे मशीन में डालकर ऑर्गेनिक खाद तैयार किया जाता है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com