Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अब खेती होगी आसान! MIDH योजना के तहत किसान को मिला 20 हॉर्स पावर ट्रैक्टर, लागत होगी कम और बढ़ेगी आय

03 जुलाई 2026, भोपाल: अब खेती होगी आसान! MIDH योजना के तहत किसान को मिला 20 हॉर्स पावर ट्रैक्टर, लागत होगी कम और बढ़ेगी आय – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में एकीकृत बागवानी विकास मिशन एमआईडीएच (MIDH) योजना अंतर्गत कृषि यंत्रीकरण के तहत हितग्राही रंजीत सिंह पिता हरि सिंह कुशवाह ग्राम आंवलहेड़ा विकासखंड नरसिंहगढ़ जिला राजगढ़ को 20 हॉर्स पावर ट्रैक्टर की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान कर लाभान्वित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कृषि यंत्रीकरण से खेती की लागत में कमी आएगी, समय की बचत होगी तथा उत्पादन और किसानों की आय में वृद्धि होगी। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक किसान को तकनीक आधारित खेती से जोड़कर उसे आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है।

इस अवसर पर हितग्राही श्री रंजीत सिंह ने मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रैक्टर मिलने से खेती के कार्य अधिक सुगमता एवं समयबद्ध तरीके से हो सकेंगे। इससे कृषि कार्यों में सुविधा बढ़ेगी और आर्थिक रूप से भी लाभ प्राप्त होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें