राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को उपार्जित धान की राशि समय पर मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मध्य प्रदेश में 23 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 36 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन पूरा

10 जनवरी 2025, भोपाल: किसानों को उपार्जित धान की राशि समय पर मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को प्रदेश में चल रहे धान उपार्जन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को उपार्जित धान की राशि समय पर उनके खातों में हस्तांतरित की जाए। यह निर्देश उन्होंने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में आयोजित एक बैठक के दौरान दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा और प्रमुख सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरूण शमी उपस्थित रहीं।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अब तक साढ़े पांच लाख से अधिक किसानों से 36 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है। इस सीजन में कुल 44 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य है। प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। किसानों के खातों में अब तक 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जा चुकी है।

Advertisement
Advertisement

मकर संक्रांति पर आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का भी जायजा लिया। 12 से 14 जनवरी के बीच होने वाले इन कार्यक्रमों में ‘लाड़ली बहना योजना’ की लाभार्थी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इन कार्यक्रमों में बहनों को गुड़-तिल खिलाने, कंगन और अन्य उपहार देने जैसे आयोजन शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन कार्यक्रमों को जनकल्याण अभियान की गतिविधियों से जोड़ा जाए। राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेशभर में किया जाएगा। सभी आयोजनों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Advertisement8
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement