Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को उर्वरक आपूर्ति में नहीं आएगी कमी,  राजस्थान में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

04 दिसंबर 2025, जयपुर: किसानों को उर्वरक आपूर्ति में नहीं आएगी कमी,  राजस्थान में जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित – रबी सीजन में जिले में लगभग 70-80 प्रतिशत बुवाई हो चुकी है। संयुक्त निदेशक (कृषि) मदन लाल ने बताया कि प्रमुख शासन सचिव (कृषि) व आयुक्त कृषि द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना में किसानों के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 75 हजार हेक्टेयर में गेहूं, 1 लाख 3 हजार हेक्टेयर में चना, 2 लाख 20 हजार हेक्टेयर में सरसों, 8 हजार हेक्टेयर में जौ, 2 हजार 700 हेक्टेयर में तारामीरा, 8 हजार हेक्टेयर में जीरा, 27 हजार हेक्टेयर में ईसबगोल, 6 हजार 700 हेक्टेयर में मैथी और 600 हेक्टेयर में अन्य सहित कुल 4 लाख 510 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में  बुवाई हुई है।

उन्होंने बताया कि जिले में रबी फसलों में बुवाई एवं सिचांई के सीजन को देखते हुए किसानों को उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति के राज्य सरकार तथा कृषि विभाग पूर्ण सजगता से प्रयास कर रहे हैं। कृषकों को उच्च गुणवत्ता का कृषि आदान उपलब्ध हो, इसलिए विभागीय अधिकारियों को फील्ड में निरंतर निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला बीकानेर में यूरिया की कुल मांग 80 हजार 500 मेट्रिक टन के विरुद्ध अब तक 29 हजार 581 मेट्रिक टन आपूर्ति हो चुकी है। वर्तमान में 5 हजार 195 मेट्रिक टन स्टॉक उपलब्ध है। दिसम्बर माह के लिए 21 हजार 500 मेट्रिक टन यूरिया की मांग मुख्यालय जयपुर को प्रेषित कर दी गई है।

उन्होंने यह आह्वान किया है कि किसान संयम बनाये रखें एवं अनावश्यक यूरिया का स्टॉक न करें। वर्तमान में केवल उतनी ही मात्रा क्रय करें जितनी प्रथम सिचांई के लिये छिड़काव के लिये आवश्यक है। जब फसलों में दूसरी सिंचाई का समय आयेगा तब तक द्वितीय छिडकाव के लिये आवश्यक यूरिया की मात्रा जिले में उपलब्ध हो जायेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बीकानेर में उर्वरक की समुचित व्यवस्था व वितरण सुनिश्चित करने हेतु जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिला स्तर पर रामनिवास चौधरी, कृषि अधिकारी (9252159966) को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। ब्लॉक कंट्रोल रूम प्रभारी व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

1 बीकानेर सहायक निदे. कृ विस्तार, बीकानेर मीनाक्षी शर्मा 9782022800
2  लूणकरणसर कृ.अधि. सहा. निदे. कृ विस्तार, बीकानेर गिरीराज, 9414582537
3 श्रीकोलायत कृ.अधि. सहा. निदे. कृ विस्तार, बीकानेर मिनाक्षी पंवार, 9413210885
4 श्रीडूंगरगढ सहा.नि सहा. निदे. कृ विस्तार, श्रीडूंगरगढ रघुवर दयाल, 8005858806
5 छतरगढ़ सहा.नि. सहा. निदे. कृ विस्तार, छतरगढ रूबीना परवीन, 9694259502
6 नोखा सहा.नि. सहा. निदे.कृ.विस्तार, नोखा राजूराम डोगीवाल, 9982375983
7 खाजूवाला कृ.अधि. सहा. निदे. कृ विस्तार, छतरगढ सोमेश तंवर, 7737631866
8 पांचू कृ.अधि. सहा. निदे. कृ विस्तार, नोखा मामराज मेघवाल, 9636176893
9 बज्जू जिला विस्तार अधिकारी, बज्जू रामकिशोर मेहरा, 9001561078

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture