Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

किसानों को एक ही स्थान पर मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी, ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगे पीएम किसान समृद्धि केन्द्र

07 सितम्बर 2024, भोपाल: किसानों को एक ही स्थान पर मिलेगी विभिन्न योजनाओं की जानकारी, ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगे पीएम किसान समृद्धि केन्द्र – मध्य प्रदेश के किसानों को अब सरकारी योजनाओं की जानकारी या लाभ लेने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा। दरअसल सूबे में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पीएम किसान समृद्धि केन्द्र की स्थापना होने वाली है जहां मिट्टी परीक्षण से लेकर खाद, बीज आदि योजनाओं की जानकारी मिलेगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सहकारिता विभाग की समीक्षा और नर्मदा नियंत्रण मंडल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इन्हीं बैठकों में तय हुआ कि प्रदेश में किसानों को सोयाबीन की फसल के साथ ज्वार, बाजरा, मक्का की फसलों के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है किसानों को 

1. भूमि पर अधिकार: कृषि भूमि के मालिकाना हक को लेकर विवाद सबसे बड़ी समस्या है. 
2. फसल का सही मूल्य: किसानों को सही मूल्य पर अपनी फ़सल नहीं मिल पाती. 
3. सिंचाई की समस्या: अनियमित वर्षा और अपर्याप्त सिंचाई की वजह से किसानों को परेशानी होती है. 
4. मिट्टी का क्षरण: मिट्टी का क्षरण भी एक बड़ी समस्या है. 
5. प्राकृतिक आपदाएं: बाढ़, सूखा, तूफ़ान, भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से किसानों की खेती को नुकसान पहुंचता है. 
6. परिवहन की समस्या: सड़कों, वाहनों, और पैसे की कमी की वजह से किसानों को अपने उत्पादों को बाजार तक ले जाने में मुश्किल होती है. 
7. आधुनिक तकनीकों का अभाव: किसानों के पास आधुनिक तकनीक नहीं होती, जिससे उनकी खेती को फायदा न हो पाए. 
8. ऋण और ब्याज: किसान ऋण लेते हैं, तो उन्हें उस पर काफी ज़्यादा ब्याज चुकाना पड़ता है. 
9. फसल के भंडारण की समस्या: फसल उत्पादन के बाद, उसके भंडारण को लेकर भी कई तरह की समस्याएं किसानों को होती हैं.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com