Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वेदर स्टेशन से जुड़ेंगे किसान, पल-पल के मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

16 जून 2022, खरगोन । वेदर स्टेशन से जुड़ेंगे किसान, पल-पल के मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी – कृषि कार्यों में मौसम का सटीक अनुमान बेहद जरूरी हो जाता है इसके चलते किसान खेती से जुड़ी अपनी कार्ययोजना बना सकते हैं। इस उद्देश्य की पूर्ति के तहत इकार्डा संस्था किसानों की फसल संबंधी मौसम की अनेक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड झिरन्या के ग्राम नहालदरी में वेदर डिवाइस की स्थापना करेंगे। उप संचालक कृषि श्री एम. एल. चौहान ने बताया कि कपास एवं गेहूं फसल आधारित फसल चक्र का अध्ययन भी किया जाएगा जिससे कपास की फसल में लगने वाले कीट एवं बीमारियों की जानकारी पूर्व में ही प्राप्त होगी तथा उसका निदान समय पर किया जा सकेगा।

वैज्ञानिक से प्राप्त जानकारी अनुसार फसल की मैपिंग की जाएगी, जिसमें क्षेत्र में कपास की फसल में कौन-कौन सी बीमारियां हैं इसके बारे में किसानों को जानकारी दी जाएगी। इस हेतु प्रमुख वैज्ञानिक इकार्डा मोरक्को से डॉ. विनय नांगिया जल विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिक, डॉ. अजीत गोविंद रिमोट सेंसिंग वैज्ञानिक, डॉ. मीना देवकोटा एग्रोनामी वैज्ञानिक, एफएलआरपी, इकार्डा अमलाह म.प्र. से वैज्ञानिक डॉ. निग्मा नाडा स्वाइन प्लेट फार्म मैनेजर, डॉ. रीना मेहरा कृषि वैज्ञानिक ने जिले का भ्रमण किया वैज्ञानिक दल के साथ आत्मा के बीटीएम श्री अनिल नामदेव एवं ग्रा.कृषि वि.अधिकारी श्री संतोष पाटीदार व ग्राम के कृषक उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: मध्यप्रदेश में मानसून का मंगल प्रवेश

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile