Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर चना विक्रय के लिए किसान स्वयं कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग

25 मार्च 2023, बुरहानपुर: समर्थन मूल्य पर चना विक्रय के लिए किसान स्वयं कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग – बुरहानपुर जिले में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को अपनी उपज विक्रय हेतु एस.एम.एस. प्राप्त होने का इंतजार नहीं करना पडे़ेगा। अब कृषक उपज तैयार होने पर विक्रय हेतु उपार्जन केंद्र एवं उपज विक्रय दिनांक का चयन स्वयं ई-उपार्जन पोर्टल पर कर सकेंगे।

 उपसंचालक कृषि श्री एम.एस.देवके ने  बताया कि  www.mpeuparjan.nic.in  पर जाकर स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी। इस लिंक की जानकारी एस.एम.एस. के माध्यम से कृषक के मोबाईल पर भेजी जाएगी। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत/सत्यापित कृषक द्वारा स्वयं के मोबाईल/एमपी ऑनलाइन /सीएससी/ग्राम पंचायत/लोक सेवा केंद्र/इन्टरनेट कैफ़े/उपार्जन केंद्र से स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी। स्लॉट बुकिंग हेतु कृषक के ई-उपार्जन पोर्टल पर ओटीपी भेजा जायेगा। जिससे पोर्टल पर दर्ज करना होगा। उपार्जन का कार्य सोमवार से शुक्रवार तक किया जायेगा एवं उपज विक्रय हेतु इसी अवधि की स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी।

श्री देवके ने बताया कि, उपज विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग उपार्जन के अंतिम 10 दिवस को छोड़कर की जा सकेगी एवं स्लॉट की वैधता 7 कार्य दिवस होगी। कृषक द्वारा उपज विक्रय हेतु तहसील अंतर्गत (जहाँ कृषक की भूमि है) किसी भी उपार्जन केंद्र का चयन किया जा सकेगा। बुकिंग करने के उपरांत उपार्जन केंद्र का नाम, विक्रय योग्य मात्रा एवं विक्रय की दिनांक एस.एम.एस.के माध्यम से सूचित की जाएगी तथा इसका प्रिंट भी निकला जा सकेगा। विक्रय की जाने वाले सम्पूर्ण उपज की स्लॉट बुकिंग एक समय में ही करनी होगी। आंशिक स्लॉट बुकिंग/आंशिक विक्रय नहीं किया जा सकेगा। निर्धारित उपार्जन केंद्र पर स्लॉट बुकिंग करने के उपरांत अन्य केंद्र पर कृषक पंजीयन परिवर्तन/स्थानांतरण की सुविधा नहीं होगी। जिले में चना विक्रय हेतु कुल 4338 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। चना खरीदी सात केन्द्रों पर होगी। कृषक स्वयं उपज विक्रय की तिथि का निर्धारण कर सकते है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (23 मार्च 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )