Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर के 10 दिवसीय शिविर में किसानों को किया लाभान्वित

31 जुलाई 2024, बुरहानपुर: बुरहानपुर के 10 दिवसीय शिविर में किसानों को किया लाभान्वित – कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार सहकारिता विभाग के तहत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित कृषि शाखा, बुरहानपुर द्वारा गत दिनों 10 दिवसीय शिविर के माध्यम से जिले की सभी 52 बहुउद्देशीय साख समितियों के अंतर्गत किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई।

शाखा प्रबंधक श्री अशोक चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि, किसानों को शिविरों में योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया, उन्हें योजनाओं के लाभ बताए गए । सभी समितियों में लगभग 623 कृषकों के केसीसी हेतु आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 510 कृषकों को लगभग 4.35 करोड़ रूपये का ऋण भी वितरण किया गया। वहीं शासन के निर्देशों के परिपालन में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत समितियों एवं बैक परिसर में पौधे लगाये गये। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक श्री अशोक चौधरी सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण करते हुए पौधो की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com