राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई कृषक उन्नति योजना: धान की जगह दलहन-तिलहन बोने पर मिलेंगे ₹11,000 प्रति एकड़

13 जुलाई 2025, भोपाल: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई कृषक उन्नति योजना: धान की जगह दलहन-तिलहन बोने पर मिलेंगे ₹11,000 प्रति एकड़ – छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करने हेतु ‘कृषक उन्नति योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, धान की जगह दलहन, तिलहन, मक्का, लघु धान्य फसल (जैसे कोदो, कुटकी, रागी) और कपास जैसी खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ ₹11,000 तक की आदान सहायता राशि दी जाएगी।

राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित है, जिससे खेती जोखिम भरी होती है। उच्च लागत और जलवायु की अनिश्चितता को देखते हुए सरकार ने यह योजना शुरू की है, जिससे किसानों की आय बढ़े, खेती की लागत घटे, उत्पादन और उत्पादकता में सुधार हो और दलहन-तिलहन जैसी फसलों के क्षेत्र में विस्तार होगा।  

कृषक उन्नति योजना का मुख्य उद्देश्य फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि, फसल के कास्त लागत में कमी लाकर कृषकों की आय में वृद्धि करना है। सामाजिक-आर्थिक स्तर में सुधार के साथ-साथ कृषकों को उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक, मानव श्रम, यांत्रिकीकरण एवं नवीन कृषि तकनीकी में निवेश हेतु प्रोत्साहन, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन देते हुए कृषि को लाभ के व्यवसाय के रूप में पुर्नस्थापित करना। योजना का क्रियान्वयन खरीफ 2025 से किया जाएगा।

हितग्राही की पात्रता

1. एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत किसान ही इस योजना के पात्र होंगे।
2. वे किसान जिन्होंने विगत खरीफ में धान उगाया हो और सहकारी समितियों में बेचा हो, 

Advertisement
Advertisement

3. और इस खरीफ में धान छोड़कर अन्य फसलें लेने के लिए पंजीकरण कराया हो।
4. किसान को गिरदावरी के माध्यम से रकबा पुष्टि करानी होगी।
5. संस्थागत निकायों जैसे ट्रस्ट, प्राइवेट लिमिटेड, मंडल आदि को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

कृषकों को भुगतान

कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि कृषकों के बैंक खाते में प्रत्यक्ष डीबीटी के माध्यम से की जाएगी। खरीफ 2025 में प्रदेश के किसानों से उपार्जित धान की मात्रा पर धान (कॉमन) पर राशि 731 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम राशि 15351 रूपए प्रति एकड़ तथा धान (ग्रेड-ए) पर राशि 711 रूपए प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम राशि 14931 रूपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान किया जाएगा। 

विगत खरीफ में एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीकृत ऐसे कृषक जिन्होंने धान फसल लगायी हो तथा प्रदेश की सहकारी समितियों में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया हो, उन्हें धान के स्थान पर अन्य खरीफ फसल हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन तथा गिरदावरी में रकबे की पुष्टि उपरांत, मान्य रकबे पर राशि 11,000 रूपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान किया जाएगा।

खरीफ में दलहन, तिलहन, मक्का लघु धान्य फसल कोदो, कुटकी एवं रागी तथा कपास लेने वाले कृषकों को एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन तथा गिरदावरी में रकबे की पुष्टि उपरांत मान्य रकबे पर राशि 10,000 रूपए प्रति एकड़ की दर से आदान सहायता राशि प्रदान किया जाएगा। योजना का क्रियान्वयन मार्कफेड, खाद्य विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड तथा संचालनालय कृषि के माध्यम से किया जाना है।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement