Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीसीआई को कपास बेचने से पहले किसान अपना पंजीयन कराएं

11 दिसंबर 2024, खरगोन: सीसीआई को कपास बेचने से पहले किसान अपना पंजीयन कराएं –  कृषि उपज मण्डी समिति खरगोन की सचिव श्रीमती शर्मिला निनामा ने कपास उत्पादक किसानों को सूचित किया है कि सीसीआई को कपास विक्रय करने के पूर्व वे खरगोन जिले के किसी भी सीसीआई केंद्र में अपना पंजीयन कराएं। पंजीयन कराने के बाद ही किसान अपना कपास विक्रय के लिए मण्डी प्रांगण में लेकर आएं ।              

सीसीआई द्वारा मण्डी खरगोन में एक दिन में 150 से 200 वाहन तक ही कपास की खरीदी की जा सकती है। इससे अधिक संख्या में वाहन आने के कारण कपास खरीदी में सीसीआई को परेशानी हो रही है। इसके निराकरण के लिए सीसीआई द्वारा किसानों से कहा गया है कि कपास विक्रय के पूर्व अपना पंजीयन सीसीआई के किसी भी केंद्र पर कराएं। भारतीय कपास निगम सीसीआई द्वारा कपास की खरीदी लंबी अवधि तक निरंतर जारी रहेगी। अतः किसानों से अपील की गई है कि सीसीआई को कपास विक्रय में जल्दबाजी न करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com