Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसलों तथा सब्जियों में कीट- व्याधियों की निगरानी करें किसान  

21 जनवरी 2025, टीकमगढ़: फसलों तथा सब्जियों में कीट- व्याधियों की निगरानी करें किसान – आगामी  4 दिनों के दौरान सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। दिन का तापमान 18 से 20 डि.से. के मध्य रहने तथा रात का न्यूनतम तापमान 5 से 7 डि.से. के मध्य रहने की संभावना है। हवा की औसत गति 03 से 08 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना हैं।  गेहूं की फसल में पत्ते और पौधे पीले हो रहे हैं तो किसान, फसल में ज़िंक सल्फेट तथा यूरिया का उचित मात्रा में घोल बनाकर छिड़काव करें।

किसान ,सरसों तथा अलसी की फसल का निरीक्षण करते रहें तथा अल्टरनेरिया (पत्ती झुलसा) पाये जाने पर, इसकी रोकथाम के लिए मेंकोजेब 2.5 ग्राम  दवा प्रति लीटर पानी में घोलकर आसमान साफ रहने पर छिड़काव करें। रात का न्यूनतम तापमान  5 से 7 डि.से. के मध्य रहने की संभावना से, फसलों में इल्लियों की सक्रियता में कमी रहेगी। आर्द्रता में वृद्धि होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, टमाटर तथा आलू की फसल में पछेती झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। रोग दिखाई देने पर किसान भाई टेबूकोनाज़ोल 1.5 ग्राम प्रति लीटर पानी दर से घोल बनाकर छिड़काव करें। बैंगन में फल छेदक कीट का प्रकोप देखा जा रहा है, इससे बचाव हेतु क्वीनालफॉस 25 ई.सी. दवा की 2.0 मिलीलीटर मात्रा एक लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें एवं सात दिनों तक सब्जी न तोड़े। भेड़ व बकरियों के नवजात मेमनों को अघिक ठंड़ तथा शीत से श्वसन एवं खूनी पेचिस होने का खतरा बना रहता है अतः इन्हें उचित आवास प्रदान कर ठंड़ व शीत से बचायें।

आगामी 4 दिनों के दौरान सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा तथा आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना को देखते हुए, किसान मुर्गी  घरों  में रात के समय 5-6 घंटे, 200 वाट के  बल्ब   जलाएं तथा मुर्गी घरों को जूट के बोरे से  ढंककर  रखें तथा इनके दाने में ऊर्जा तथा विटामिन भी मिलाकर दें।गाय-भैंसों को शीतला रोग (रिंडरपेस्ट) और खुरपका-मुंहपका से बचाने के लिए टीका लगवाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com