गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन कराएं किसान- उप संचालक कृषि छिंदवाड़ा
28 फरवरी 2026, छिंदवाड़ा: गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन कराएं किसान- उप संचालक कृषि छिंदवाड़ा – शासन के निर्देशानुसार जिले की 88 सहकारी समितियों सहित कॉमन सर्विस सेंटर, लोकसेवा केन्द्र, साइबर कैफे तथा स्वयं के मोबाइल अथवा कम्प्यूटर के माध्यम से गेहूँ, चना, मसूर एवं सरसों फसलों का पंजीयन किया जा रहा है। गेहूँ फसल के पंजीयन की अंतिम तिथि 07 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, जबकि चना एवं मसूर के लिए 16 मार्च तथा सरसों के लिए 20 मार्च 2026 अंतिम तिथि तय की गई है।
कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन द्वारा जिले की सभी सहकारी समितियों के प्रबंधकों, कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारियों, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों, कॉमन सर्विस सेंटर के प्रबंधकों, राजस्व विभाग के पटवारियों, तहसीलदारों तथा समस्त पंचायतों के पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों को निर्देशित किया गया है कि जिले में गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों की फसल बोने वाले सभी किसानों का पंजीयन केंद्रों तक लाकर अनिवार्य रूप से उनका पंजीयन सुनिश्चित कराया जाए।
उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी, उपायुक्त सहकारिता, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी तथा जिला प्रबंधक कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी सहकारी समितियों के प्रबंधकों/ऑपरेटरों, कृषि विस्तार अधिकारियों, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों, अनुविभागीय कृषि अधिकारियों, खाद्य निरीक्षकों एवं सहकारिता निरीक्षकों की समितिवार पंजीयन की समीक्षा की गई तथा पंजीयन में वृद्धि करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री नारायन एवं उप संचालक कृषि श्री सिंह ने जिले के समस्त गेहूं, चना, मसूर एवं सरसों उत्पादक किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी फसल का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराएं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

