Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कम वर्षा की स्थिति में कम पानी वाली फसलों का चयन करें किसान – संयुक्त संचालक कृषि इंदौर

26 सितंबर 2026, इंदौर: कम वर्षा की स्थिति में कम पानी वाली फसलों का चयन करें किसान – संयुक्त संचालक कृषि इंदौर – संयुक्त संचालक, किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास,इन्दौर संभाग श्री जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा कम वर्षा की स्थिति में रबी सीजन की तैयारी हेतु संभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संयुक्त संचालक मंडी, संयुक्‍त आयुक्‍त सहकारिता ,संभाग के सभी जिलों के उप संचालक कृषि,परियोजना संचालक आत्मा, प्राचार्य कृषक प्रशिक्षण केंद्र,कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ,क्षेत्रीय प्रबंधक मार्कफेड ,बीज प्रमाणीकरण अधिकारी इंदौर/ खंडवा, बीज निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक नाफेड, आई.पी.सी. बैंक इंदौर सभी  जिलों  के जिला विपणन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए ।

 समीक्षा में अल्प वर्षा की स्थिति में कृषि आदान व्‍यवस्‍था के बारे में विस्‍तृत चर्चा की गई। जिलो के उप संचालकों द्वारा रबी में दलहन एवं तिलहन फसलों का रकबा  बढ़ाया  जाने एवं कम वर्षा की स्थिति में गेहूं की कम पानी वाली प्रजातियां को लगाने के संबंध में प्‍लान प्रस्तुत किया गया। उर्वरक व्यवस्था हेतु ई-विकास प्रणाली से उर्वरक सुचारू रूप से उपलब्‍ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए गए।  क्षेत्रीय प्रबंधक मार्कफेड द्वारा समय-समय पर रैक  पॉइंट से उर्वरक उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। गुण नियंत्रण के संबंध में सघन एवं उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया ।

उप संचालकों द्वारा बताया गया कि जिले में पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। बीज प्रमाणीकरण अधिकारी एवं क्षेत्रीय प्रबंधन भी संघ द्वारा जिले में पर्याप्त बीज उपलब्ध होने की जानकारी दी गई । संयुक्त संचालक कृषि द्वारा विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए समय सीमा में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के निर्देश  दिए गए साथ ही कम वर्षा की स्थिति में दलहनी तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने हेतु विभागीय अधिकारियों को कहा गया । प्राकृतिक खेती जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु NMNF & PKVY योजना की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये गये साथ ही सभी जिलों में संचालित प्राकृतिक जैविक हाट बाजार को गुणवत्ता पूर्ण  ढंग से संचालित कराने के निर्देश सभी जिलों को दिये गये । संयुक्त आयुक्त सहकारिता  एवं  ZM मार्कफेड द्वारा समितियों के माध्यम से व्यवस्थित उर्वरकों के वितरण की जानकारी दी गई । बैठक में पदोन्नत विभागीय अधिकारियों का स्वागत भी किया गया ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture