राज्य कृषि समाचार (State News)

प्राकृतिक खेती पर कृषक संगोष्ठी आयोजित

26 जुलाई 2022, इंदौर । प्राकृतिक खेती पर कृषक संगोष्ठी आयोजित – आत्मा योजनान्तर्गत विकास खंड महू के ग्राम दतोदा और चोरल में प्राकृतिक खेती पोर्टल पर पंजीकृत कृषकों को प्रशिक्षण देने हेतु कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया , जिसमें प्रायोगिक रूप से कृषकों को प्राकृतिक खेती के लिए आवश्यक तत्वों को बनाने की विधि बताई गई।

परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती शर्ली जॉन थॉमस ने पंजीकृत किसानों को प्राकृतिक खेती के समस्त घटकों की विस्तार से जानकारी देकर अच्छा उत्पादन लेने की तकनीक बताई। मास्टर ट्रेनर श्री मारुति माने ने जीवामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र, ब्रम्हास्त्र और अग्निअस्त्र आदि बनाने की विधि का जीवंत प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। संगोष्ठी में वर्षों से प्राकृतिक खेती कर रहे ग्राम सिमरोल के प्रगतिशील किसान श्री जितेन्द्र पाटीदार ने किसानों को प्राकृतिक खेती की अहम जानकारी दी और अपने अनुभव साझा किए ।

इस मौके पर श्री आरएनएस तोमर,वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,महू ,श्री जितेन्द्र चारेल, कृषि विकास अधिकारी, महू और संबंधित ग्रामों के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री खांडेकर,श्री पटेल और श्री डुडवे उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन सहायक प्रबंधक, आत्मा श्री अरविन्द चाचरिया ने व्यक्त किया।

महत्वपूर्ण खबर:मध्य प्रदेश कृषि विभाग द्वारा खाद के अवैध भंडारण पर की गई बड़ी कार्यवाही

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement