राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी में हर रविवार लग रहा प्राकृतिक एवं जैविक हाट बाजार

23 दिसंबर 2025, बड़वानी: बड़वानी में हर रविवार लग रहा प्राकृतिक एवं जैविक हाट बाजार – जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य और किसानों को बेहतर आय प्रदान करने के उद्देश्य से एक विशेष पहल शुरू की गई है। अब से प्रति रविवार बड़वानी में कालिका माता मंदिर के पास  नियमित रूप से  प्राकृतिक  एवं जैविक हाट बाजार आयोजित किया जा रहा है।

इस हाट का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को रसायन मुक्त ताजी सब्जियां व अनाज उपलब्ध कराना और जैविक खेती करने वाले किसानों को सीधा बाजार उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि करना है। प्रशासन ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि वे रविवार को इन मंडियों में पहुँचकर शुद्ध और उत्तम  उत्पादों का लाभ उठाएं।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement