Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सहकारिता क्षेत्र में निवेश के लिए नए दिशा-निर्देश: मंत्री सारंग की समीक्षा बैठक

28 फ़रवरी 2025, भोपाल: सहकारिता क्षेत्र में निवेश के लिए नए दिशा-निर्देश: मंत्री सारंग की समीक्षा बैठक – मध्यप्रदेश सरकार सहकारिता क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है। इसी कड़ी में सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर निवेश विंग की स्थापना के निर्देश दिए। बैठक में तय किया गया कि निवेशकों की सुविधा के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा और निवेश प्रस्तावों की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की जाएगी।

बैठक में मंत्री सारंग ने कहा कि को-ऑपरेटिव पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (सीपीपीपी) मॉडल के तहत सहकारी संस्थाओं और निजी निवेशकों के बीच साझेदारी को बढ़ावा दिया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता आधारित व्यवसायों को गति देना है, जिससे आर्थिक विकास को मजबूती मिल सके।

2305 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर विचार

बैठक में बताया गया कि राज्य में सहकारिता क्षेत्र में कुल 2305 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें प्रमुख रूप से रिलायंस द्वारा 1000 करोड़, मैजेस्टिक बासमती राइस प्राइवेट लिमिटेड रायसेन द्वारा 1000 करोड़, आरएम ग्रुप द्वारा 100 करोड़, मशरूम वर्ल्ड भोपाल द्वारा 100 करोड़ और अन्य कंपनियों द्वारा करोड़ों रुपये के निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मंत्री सारंग ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निवेशकों की समस्याओं को दूर करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाया जाए। सरकार का प्रयास है कि निवेश प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया जाए, जिससे निवेशकों को प्रदेश में सहकारिता आधारित परियोजनाओं में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, मार्कफेड के प्रबंध संचालक आलोक कुमार सिंह, सहकारिता आयुक्त मनोज पुष्प और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com