Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया

09 सितम्बर 2025, देवास: देवास जिले में कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया – सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) अंतर्गत देवास विकासखण्ड के ग्राम खटाम्बा में गत दिनों कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में  किसानों को प्राकृतिक खेती एवं आत्मा योजना की जानकारी दी गई।

कृषक संगोष्ठी में प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र देवास डॉ आर.पी.शर्मा ने किसानों को देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र पर आधारित प्राकृतिक खेती की महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने जीवामृत, घन जीवामृत, नीमास्त्र  बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही सोयाबीन की फसल में वर्तमान में कीट एवं बीमारियों के प्रकोप से सोयाबीन को बचाने के लिए आवश्यक कीटनाशक एवं फफूंद नाशक दवाओं के बारे में बताया।

परियोजना संचालक आत्मा देवास श्री एम.एल सोलंकी ने किसानों को प्राकृतिक खेती एवं आत्मा योजना की जानकारी दी। ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर श्री रोहित यादव ने किसानों को भारत सरकार की राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की जानकारी दी। संगोष्ठी में किसानों को जीवामृत बनाकर भी बताया गया।  कृषक संगोष्ठी में जैविक एवं प्राकृतिक खेती कर रही श्रीमती संतोष राजपूत, श्रीमती रुबीना बी ने अपने अनुभव साझा किए। किसानों से भी जीरो बजट प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए कहा गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें