शाजापुर जिले में कलश सीड्स की कृषक संगोष्ठी संपन्न
16 फरवरी 2026, शाजापुर: शाजापुर जिले में कलश सीड्स की कृषक संगोष्ठी संपन्न – शाजापुर जिले के ग्राम चौसला कुल्मी में प्रतिष्ठित बीज कम्पनी कलश सीड्स प्रा.ली. द्वारा गत दिनों प्याज बीज ‘कलश किंग ‘ किस्म को लेकर कृषक संगोष्ठी आयोजित की गई । इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केन्द्र शाजापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश सिंह , विशेष अतिथि वरिष्ठ किसान एवं व्यापारी श्री भारत सिंह नाहर, एवं उद्यान अधीक्षक श्री सुमित पाटीदार, थे। इस मौके पर कलश सीड्स के जनरल मैनेजर श्री सचिन मिश्रा ,मध्यप्रदेश के वितरक श्री महेश पटवारी , स्थानीय अधिकृत विक्रेता भारत बीज भंडार बेरछा के संचालक श्री सुनील नाहर सहित कई व्यापारी एवं लगभग 300 किसानों ने भाग लिया।
इस बैठक में नई योजनाओं, किसानों के साथ मजबूत संबंध बनाने और आगामी सीजन के बेहतर परिणामों पर विस्तार से चर्चा हुई। टीम ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य की चुनौतियों को अवसर में बदलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नीलेश पाटीदार कम्पनी के श्री महेंद्र पटेल, श्री बालकृष्ण पाटीदार श्री दीपक पाटीदार, श्री कैलाश पाटीदार,श्री अनिल पाटीदार,श्री प्रवीण चौधरी, श्री विकास नाहर सहित बेरछा, चौसला कुल्मी,रुलकी,बर्डियासोन,बापचा,खोरिया नायता,तिलावद गोविंद सेटखेड़ी सहित लगभग 300 किसान शामिल हुए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

