Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के किसान समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु अब 6 मार्च तक करा सकते हैं पंजीयन

02 मार्च 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश के किसान समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु अब 6 मार्च तक करा सकते हैं पंजीयन – मध्य प्रदेश गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन चल रहा है, लेकिन इस बीच सरकार ने किसानों को एक और राहत दी हैं। सीएम मोहन यादव की सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी के लिए पंजीयन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब किसान 6 मार्च तक गेहूं उपार्जन के लिए अपना पंजीयन करा सकते हैं। पहले पंजीयन की अवधि एक मार्च तक निर्धारित की गई थी।

अब प्रदेश के गेहूँ उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य पर खाद्यान्न विक्रय करने के लिये 5 दिन और पंजीयन कराने का समय रहेगा। प्रदेश के कई जिलों में पंजीयन पूरा न होने की खबरें आई थी, जिसके बाद सरकार ने यह फैसला लिया है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम बारिश की वजह से गेहूं की फसल भीग गई है, ऐसे में अब कटाई में देरी होगी। इसलिए किसान फिलहाल कटाई के काम में व्यस्त है। इसलिए कई जिलों से पंजीयन की तारीख बढ़ाने की मांग सामने आई थी, जिसके बाद सरकार ने गेहूं खरीदी का पंजीयन की तारीख बढ़ा दी है। बता दें कि 2024-25 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए खरीदी केंद्रों पर पंजीयन कराया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)