गुना जिले के किसान खाद लेने हेतु ई-विकास पोर्टल पर करें अपना रजिस्ट्रेशन
11 मार्च 2026, गुना: गुना जिले के किसान खाद लेने हेतु ई-विकास पोर्टल पर करें अपना रजिस्ट्रेशन – कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी कृषकों को सूचित किया गया है कि जिले में खाद लेने के लिये कतार में लगने की आवश्यकता नहीं हैं। आप स्वयं अपने मोबाइल या किसी भी कम्प्युटर सेंटर से बेबसाईट https://evikas.mpkrishi.mp.gov.in/ के माध्यम से सुबह 07:00 से शाम 08:00 बजे के मध्य अपनी एग्रीस्टेक आईडी (फार्मर आईडी) में दर्ज रकबे एवं फसल के आधार पर ऑनलाइन टोकन बुक कर उपलब्धता के आधार पर अपने विकासखंड के डबल लॉक केन्द्र, सहकारी समिति एवं निजी खाद विक्रेताओं के माध्यम से खाद क्रय कर सकते हैं।
ई-टोकन प्रणाली कैसे काम करती है – पंजीकरण किसानों का अपना आधार नम्बर एग्री स्टेक पोर्टल पर पंजीकृत करना होगा। फार्मर आईडी. पर रकबा एवं फसल की जानकारी अपडेट होना आवश्यक है। मोबाइल पर ओ.टी.पी. के माध्यम पंजीयन की प्रक्रिया करनी होगी।टोकन जनरेशन पोर्टल किसान की चयनित फसल और उपलब्ध रकबे के अनुसार आवश्यक उर्वरकों के प्रकार और वितरण केन्द्र के चयन के बाद स्वचालित रूप से ई-टोकन जारी करेगा।
खाद का उठाव जारी टोकन के साथ किसान को 03 दिनों (72 घंटे) के अंदर चयनित वितरण केन्द्र से खाद लेनी होगी यदि किसान समय सीमा के अन्दर खाद नहीं लेता है तो टोकन स्वतः निरस्त हो जायेगा।ध्यान रखने योग्य बात जिन किसानों के पास फार्मर आई.डी. नहीं हैं उन्हें जल्द से जल्द संबंधित पटवारी, सीएससी सेवा केंद्र पर संपर्क कर फार्मर आईडी बनवा लेनी चाहिए।किसान भाइयों से अपील है कि शासन द्वारा लागू की गई ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कर नियमानुसार खाद क्रय कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

