राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिले खाद – कलेक्टर आगर मालवा

04 जून 2026, 
आगर मालवाखरीफ सीजन में किसानों को समय पर मिले खाद – कलेक्टर आगर मालवा
– खरीफ सीजन को देखते हुए जिले के किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने दिए हैं।  गत दिनों  कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की मांग एवं आवश्यकता के अनुसार खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा गुणवत्तायुक्त कृषि आदानों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

 कलेक्टर श्रीमती यादव ने कहा कि किसानों को ई-विकास प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण की व्यवस्था के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। सभी सहकारी समितियों के सदस्यों को ई-टोकन जनरेट कर खाद प्राप्त करने की प्रक्रिया से अवगत कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मैदानी स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जाए तथा ई-टोकन से खाद प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर कृषि एवं सहकारिता विभाग का अमला तत्परता से उसका समाधान सुनिश्चित  करें ।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री बीएस सोलंकी, एसडीएम आगर श्री मिलिन्द ढ़ोके, एसडीएम सुसनेर श्रीमती किरण बरबड़े, डिप्टी कलेक्टर श्री सर्वेश यादव, श्री प्रेमनारायण परमार, श्री कमल मंडलोई सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements