Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पराली प्रबंधन में कृषकों की पहल: डिस्क हेरो एवं सुपर सीडर का कर रहे उपयोग

17 नवंबर 2026, भोपाल: पराली प्रबंधन में कृषकों की पहल: डिस्क हेरो एवं सुपर सीडर का कर रहे उपयोग – मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले की कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में जिले में धान की पराली के प्रबंधन हेतु विभिन्न कारगर उपाय किये जा रहे है तथा जागरूक किसान भी पराली प्रबंधन में सहयोग प्रदान कर रहे है। उप संचालक कृषि आरके सिंह ने बताया कि ग्राम प्रेमसर के किसान कमलेश मीणा द्वारा धान की कटाई उपरांत बेलर द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन किया गया एवं इसके उपरांत खेत तैयार करने के लिए डिस्क हैरो का प्रयोग किया गया है।

इसी प्रकार ग्राम जानपुरा के किसान हरचरण सिंह द्वारा अपनी 15 बीघा कृषि भूमि पर सुपर सीडर के माध्यम से पराली प्रबंधन करते हुए फसल बुवाई की गई है। धान की कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण और मृदा के उपजाऊपन को नुकसान से बचाने के लिए यह तकनीक बेहद कारगर साबित हो रही है। 

सुपर सीडर के माध्यम से धान के अवशेषों को बिना जलाए ही मिट्टी में मिला दिया जाता है और साथ-साथ गेहूं या अन्य रबी फसलों की बुआई भी हो जाती है। इस दौरान सहायक कृषि यंत्री नवीन कुमार द्वारा भी किसानो से चर्चा कर पराली प्रबंधन के इस कार्य को प्रोत्साहित किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें