Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर के किसानों को फसल बीमा योजना से मिली बड़ी राहत, लाभार्थियों और राशि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी  

02 अप्रैल 2026, सीहोर: सीहोर के किसानों को फसल बीमा योजना से मिली बड़ी राहत, लाभार्थियों और राशि में रिकॉर्ड बढ़ोतरी – मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष घोषित किया गया है और कृषि के विकास और किसानों के कल्याण के लिये योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। किसानों के लिए चलाई जा रही फसल बीमा योजना और राहत व्यवस्थाओं का सकारात्मक असर साफ दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिये बड़ी मददगार साबित हुई है।

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्षों की तुलना में किसानों की भागीदारी और लाभ दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। खरीफ वर्ष 2024 में सीहोर जिले में 1,68,351 किसानों ने फसल बीमा का लाभ लिया, जो कि रबि 2023 के 68,593 किसानों के मुकाबले लगभग ढाई गुना ज्यादा है। यह दर्शाता है कि किसानों का सरकार की योजनाओं पर भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। जिले में केवल संख्या ही नहीं, बल्कि बीमित क्षेत्र भी बड़े स्तर पर बढ़ा है। खरीफ 2024 में लगभग 2,47,706 हेक्टेयर क्षेत्र बीमित किया गया, जिससे अधिक से अधिक किसानों की फसल सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी।

बीमा राशि के मामले में भी बड़ी उपलब्धि देखने को मिली है। खरीफ 2024 में किसानों को 43 करोड़ 73 लाख रुपये की दावा भुगतान राशि दी गई, जबकि 2023 में यह राशि 11 करोड 18 लाख़ रुपये थी। यह बढ़ोत्तरी किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है। वहीं, खरीफ 2025 में भी बड़ी संख्या में 1,18,770 किसान योजना से जुड़े हैं और दावा भुगतान की प्रक्रिया जारी है, जिससे आने वाले समय में और किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाएं न केवल उनकी फसल सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से भी उन्हें सशक्त बना रही हैं। बढ़ती भागीदारी और बीमा राशि से किसानों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें