Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती सीखेंगे नीमच के किसान, 17 अगस्त से शुरू होगी 7 दिन की खास ट्रेनिंग  

12 अगस्त 2026, भोपाल: टमाटर-मिर्च की संरक्षित खेती सीखेंगे नीमच के किसान, 17 अगस्त से शुरू होगी 7 दिन की खास ट्रेनिंग – किसानों को टमाटर और मिर्च की संरक्षित खेती की आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, नीमच में 17 से 23 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में किसानों के साथ किसान महिलाएं और नवयुवक भी भाग ले सकेंगे। इसमें संरक्षित खेती की तकनीक, आधुनिक उत्पादन विधियों और खेती से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

18 से 35 वर्ष के प्रतिभागी कर सकेंगे पंजीयन

प्रशिक्षण के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु वाले और न्यूनतम आठवीं पास किसान, किसान महिलाएं एवं नवयुवक पात्र होंगे। इच्छुक प्रतिभागी कृषि विज्ञान केंद्र, नीमच के मालखेड़ा रोड स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के समय आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।

प्रशिक्षण के लिए 100 रुपये पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद यह राशि संबंधित प्रशिक्षित किसान, किसान महिला या नवयुवक को वापस कर दी जाएगी।

ये लोग नहीं है पात्र

कृषि विज्ञान केंद्र ने बताया कि जिन नवयुवकों या किसान भाई-बहनों ने आर्या योजना के तहत पहले टमाटर एवं मिर्च की संरक्षित खेती विषय पर प्रशिक्षण लिया है, वे इस सत्र में इसी विषय के प्रशिक्षण के लिए पात्र नहीं होंगे।

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

प्रशिक्षण और पंजीयन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कृषि विज्ञान केंद्र के 6265990752, 9424530721 (डॉ. पी.एस. नरुका), 9424530725 (डॉ. एस.एस. सारंगदेवोत), 9425335412 (डॉ. शिल्पी वर्मा) और 9516963254 (डॉ. जे.पी. सिंह) पर संपर्क किया जा सकता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture