देवास में किसान मेला आयोजित
10 फरवरी 2026, देवास: देवास में किसान मेला आयोजित – उप संचालक कृषि ने बताया कि किसानों, उद्यमियों और खरीदारों को एक साझा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से देवास में भरतखंड कन्सॉर्श्यम एवं किसान मेला का आयोजन किया गया। जिससे कृषि उत्पादों, तकनीकी नवाचारों और व्यावसायिक अवसरों का आदान-प्रदान हो सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवास श्री संजीव कुमार जैन, डायरेक्टर सोपा श्री डीएन पाठक, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र श्री आरपी शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन ने किसान मेला के उद्देश्य की सराहना करते हुए कहा की यह एक महत्वपूर्ण पहल है,जो किसानों को बाजार से जोड़ने का अवसर प्रदान करता है। भरतखंड कंसोर्टियम का गठन किसान उत्पादक संगठनों (FPOs), को संस्थागत मजबूती, व्यवसाय विकास और बाज़ार से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है। देवास में भरतखंड एफपीओ हब की स्थापना की गई है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के किसान उत्पादक संगठनों को व्यवसायिक मजबूती, बाज़ार से जोड़ना और किसानों की आय बढ़ाने के लिए समेकित सहयोग प्रदान करना है।
किसान मेला में खरीदारों और विक्रेताओं के बीच प्रत्यक्ष संवाद हुआ, जिससे व्यापारिक अवसरों के विस्तार और कृषि उत्पादों के विपणन को नई दिशा मिली। इस दौरान सोया उत्पादों एवं अन्य कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। खरीदारों और विक्रेताओं के बीच व्यावसायिक समझौते हुए। कृषि विभाग, उद्यानिकी, पशुपालन विभाग, आत्मा एवं वित्तीय संस्थाओं द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। स्थानीय किसान उत्पादक संगठन उद्यमियों को प्रोत्साहित किया गया। आयोजन देवास जिले के कृषि एवं औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

