Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विभाग के दल ने लिए खाद, बीज एवं उर्वरक के नमूने

18 नवम्बर 2022, बड़वानी: कृषि विभाग के दल ने लिए खाद, बीज एवं उर्वरक के नमूने – गुण नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत रबी वर्ष 2022-23 में कृषि आदान हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा बीज के 91, रासायनिक उर्वरक के 71 तथा कीटनाशक औषधि के 10 नमूने लिये जाकर विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला को भेजे गये हैं । किसानों की यूरिया एवं डीएपी की मांग को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश शासन द्वारा जारी मानक प्रक्रिया के अनुसार उर्वरक विक्रय करवाने की व्यवस्था की गई है।

किसानों की यूरिया एवं डीएपी की मांग को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश शासन द्वारा मानक प्रक्रिया जारी की गई है। डबल लॉक केन्द्रों पर प्रतिदिन 5 निजी विक्रेताओं अथवा आवश्यकतानुसार जिनके पास उस दिन यूरिया डीएपी का अधिकतम स्टॉक है, उनके काउंटर लगाकर विक्रय पर्ची जारी कर उनके भण्डार से उर्वरक विक्रय करवाये जाने के निर्देश है। कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए राजस्व विभाग के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में गठित दल को सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिये गये। जिले के विपणन संघ के 4 नगद विक्रय केन्द्रों पर प्रतिदिन यूरिया डीएपी के टॉप 5 स्टॉक होल्डर को काउंटर लगाकर विक्रय पर्ची जारी करवाने हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन मार्केटिंग सोसायटी अंजड, सेंधवा, पानसेमल एवं इफको बाजार दवाना से भी किसान भाई उर्वरक खरीद सकते हैं ।

उप संचालक कृषि श्री आरएल जामरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले की सहकारी क्षेत्र में यूरिया 2879 मे. टन, डीएपी 922 मे. टन, एनपीके 1543 मे. टन, पोटाश 594 मे. टन, सुपर फॉस्फेट 1625 मे.टन, अमोनियम सल्फेट 115 मे. टन व निजी डीलरों की दुकानों पर यूरिया 1501 मे. टन, डीएपी 162 मे. टन, एनपीके 987 में, टन, पोटाश 177 मे. टन, सुपर फॉस्फेट 3503 मे.टन, अमोनियम सल्फेट 184 मे. टन इस प्रकार कुल 14192 मे. टन की व्यवस्था की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (16 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )