Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सेन्ट्रल बैंक द्वारा कृषक संध्या आयोजित

29 अप्रैल 2025, रायसेन: सेन्ट्रल बैंक द्वारा कृषक संध्या आयोजित – सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न ग्रामों में कृषक संध्या कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में रायसेन जिले में स्थित ग्राम पैमत में कृषक संध्या का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेंट्रल बैंक के अंचल प्रमुख श्री तरसेम सिंह  जीरा के मुख्य आतिथ्य तथा क्षेत्र प्रमुख श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्री दीपक पाटिल (डीडीएम नाबार्ड), डॉक्टर स्वप्निल दुबे प्राचार्य कृषि विज्ञान केंद्र, डॉ मंजू टोप्पो पशुपालन विभाग, श्री गौरीशंकर रैकवार कृषि विभाग एवं ग्राम पैमत के सरपंच श्री दिनेश भार्गव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित  थे ।

श्री  जीरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह संध्या केवल एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि एक अवसर है। किसानों से सीधा संवाद करने का, उनकी ज़रूरतों को समझने का और उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने का। हमारे बैंक का उद्देश्य है कि हर किसान तक बैंकिंग सेवा की पहुंच हो। इस अभियान के माध्यम से हम किसानों को कृषि ऋण, बीमा योजनाओं, फसल ऋण, और सब्सिडी स्कीमों के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

क्षेत्र प्रमुख श्री संजीव कुमार ने कृषि उद्यमिता को प्रोत्साहन देने जैसे डेयरी, पोल्ट्री, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन आदि के लिए आसान ऋण सुविधा देने की बात कही, वहीं उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि किसान केवल खेत में मेहनत ही न करें, बल्कि अपने आर्थिक फैसले भी खुद ले सकें! आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनें। एलडीएम श्री एचएस सोनी ने बताया कि इस कृषक संध्या के आयोजन का उद्देश्य बैंक और किसान के बीच दूरी को समाप्त कर विश्वास का रिश्ता बनाना है। कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक श्री एपी सिंह, मार्केटिंग प्रबंधक श्री सुनील सोन्हिया भी उपस्थित  थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com