Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि अध्यादेश में संशोधन के लिए किसान संघ ने ज्ञापन दिया

11 सितंबर 2020, इंदौर। कृषि अध्यादेश में संशोधन के लिए किसान संघ ने ज्ञापन दिया – कृषि अध्यादेश 2020 में संशोधन के उद्देश्य से भारतीय किसान संघ जिला इंदौर द्वारा गत दिनों श्री शंकर लालवानी, सांसद इंदौर को प्रधानमंत्री को सम्बोधित 4 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपकर आवश्यक संशोधन करने की मांग की गई. इस मौके पर संघ के पदाधिकारी भी मौजूद थे.

महत्वपूर्ण खबर : आरसीएफ ने ट्रॉम्बे में मेथनॉल प्लांट शुरू किया

भारतीय किसान संघ जिला इंदौर के अध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह राठौर ने बताया कि किसानों को लाभ पहुँचाने के लिए केंद्र सरकार ने जून 2020 में कृषि व्यापार से संबंधित तीन अध्यादेश निकाले हैं. जिसके उद्देश्य की सफलता पर भारतीय किसान संघ को संदेह है. संघ चाहता है कि किसानों को उसकी उपज का लाभकारी मूल्य मिले. सभी उपज का समर्थन मूल्य मिले और उपज को कहीं भी बेचने की स्वतंत्रता हो. उपभोक्ताओं को भी उचित मूल्य पर सामान मिले. इस मौके पर सभी तहसील अध्यक्ष, तहसील मंत्री, क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री महेश चौधरी, श्री रामप्रसाद सूर्या प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री लक्ष्मीनारायण पटेल प्रांत कोषाध्यक्ष और मालवा प्रांत महिला संयोजिका वैशाली दीदी उपस्थित थे.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile