राज्य कृषि समाचार (State News)

आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान बना रहे हैं नई मिसाल: कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना

09 दिसंबर 2025, भोपाल: आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान बना रहे हैं नई मिसाल: कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना – मध्यप्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने खजुराहो प्रवास के दौरान मुँगवारी फॉर्म हाउस पर उन्नत गेहूं की फसल का निरीक्षण किया। शशिकांत अग्निहोत्री एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कृषि मंत्री का स्वागत किया।

कृषि मंत्री ने फॉर्म हाउस पर गेहूं की उन्नत और लहलहाती फसल का निरीक्षण कर फॉर्म में अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और जैविक खेती के मॉडल की सराहना की।

कृषि तकनीकों पर विस्तृत चर्चा

निरीक्षण के दौरान कृषि विकास, उत्पादन वृद्धि, और किसानों के लिए उपयोगी कृषि तकनीकों पर विस्तृत चर्चा भी हुई। मंत्री ने कहा कि “प्रदेश के किसान आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर नई मिसालें कायम कर रहे हैं, और यह भविष्य की आवश्यकता भी है।”

जैविक खाद से निर्मित गुड़ किया भेंट

इस अवसर पर फॉर्म प्रबंधन द्वारा मंत्री को जैविक खाद से निर्मित शुद्ध गुड़ भेंट स्वरूप प्रदान किया गया, जिसे मंत्री ने जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरणादायक बताया।

Advertisement
Advertisement

स्थानीय किसानों ने मंत्री के साथ संवाद कर अपनी आवश्यकताओं एवं नवाचारों के अनुभव साझा किए। मंत्री ने उन्हें हर संभव सहायता एवं सहयोग का भरोसा दिलाया।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement