Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सब्जी उत्पादन से बढ़ी कृषक वीरेन्द्र की आय

30 अप्रैल 2025, पन्ना: सब्जी उत्पादन से बढ़ी कृषक वीरेन्द्र की आय – पन्ना नगर के वार्ड क्रमांक 25 निवासी कृषक वीरेन्द्र बढ़ई उद्यानिकी फसलों का उत्पादन कर बढ़िया आय अर्जित कर रहे हैं।

61 साल के वीरेन्द्र ने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ड्रिप एवं मल्चिंग योजना का लाभ प्राप्त कर 2.5 एकड़ भूमि पर सब्जी उत्पादन प्रारंभ किया और नवीन तकनीक एवं नवाचार के जरिए कार्य में सफलता प्राप्त की। कृषक वीरेन्द्र कम पानी के बावजूद  प्याज, पत्ता गोभी, लौकी, टमाटर, करेला, बैंगन, कद्दू और खीरा इत्यादि का उत्पादन कर स्थानीय बाजार में विक्रय कर रहे हैं।

उचित तरीके से पैदावार वाली गुणवत्तायुक्त सब्जी की निरंतर मांग होने से केवल सब्जी उत्पादन से ही 2 से 2.5 लाख रुपए वार्षिक आय भी अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है। वर्तमान में अच्छी फसल और मुनाफा होने के कारण वे आजीविका के लिए पूरी तरह से सब्जी उत्पादन पर ही निर्भर हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com