राज्य कृषि समाचार (State News)

केवीके शहडोल में कृषक प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

02 मार्च 2026, शहडोलकेवीके शहडोल में कृषक प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन – कृषि विज्ञान केंद्र शहडोल एवं इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) शहडोल के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम चटहा में कृषक प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया।

 केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. मृगेंद्र सिंह ने किसानों को उन्नत खेती तकनीक, बीज उपचार, फेरोमोन ट्रैप, पौध संरक्षण, जैविक खाद निर्माण, वर्षा जल प्रबंधन, सिंचाई का महत्व एवं जैव-कीटनाशकों जैसे नीमास्त्र, अग्निअस्त्र, दशपर्णी, ब्रह्मास्त्र, नीम गोमूत्र अर्क एवं बीजामृत की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में फसल संरक्षण, कीट नियंत्रण, नैनो उर्वरक, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली एवं पर्यावरण-अनुकूल खेती पर भी विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी, वैज्ञानिक, इफको प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।  

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements