Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु 30 नवम्बर तक फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य

03 अक्टूबर 2024, कटनी: सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु 30 नवम्बर तक फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य –  देश भर में कृषकों को डिजिटल पहचान देने का काम चल रहा है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के भी किसानों  की फार्मर्स रजिस्ट्री बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ भी केवल उन्हीं किसानों को मिल सकेगा, जिनकी ऑनलाइन पहचान इस रजिस्ट्री में दर्ज होगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए भी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। दिसम्बर 2024 के उपरांत केवल फार्मर आईडी उपलब्ध होने पर ही योजना का लाभ हितग्राहियों को प्राप्त हो सकेगा।

फार्मर्स रजिस्ट्री बनाने की प्रक्रिया शुरू – कटनी जिले में फार्मर्स रजिस्ट्री बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। फार्मर्स रजिस्ट्री बनाने का काम सभी भूमि  धारकों  को 30 नवंबर तक पूर्ण करना अनिवार्य है।  रजिस्ट्रेशन हो जाने से विभित्र शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए बार-बार सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी। किसान आईडी न होने पर किसान दिसंबर से पीएम किसान योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे। वहीं किसानों को फसल बीमा लाभ आसानी से मिल सकेगा। इस आईडी द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड व कृषि ऋण जैसी सेवाओं का फायदा उठा पाएंगे। सरकार द्वारा एमएसपी पर खरीद के लिए होने वाला रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन हो सकेगा।

इस तरह  करें  रजिस्ट्रेशन – फार्मर रजिस्ट्री के लिए सरकार द्वारा https://mpfr.agristack.gov.in पोर्टल जारी किया गया है। जिसके माध्यम में पटवारी, स्थानीय युवा सीएससी सेंटर एवं किसान सीधे पंजीयन कर सकते है । वहीं किसान फार्मर रजिस्ट्री के लिए फॉर्मर रजिस्ट्री एमपी मोबाइल एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्थानीय युवा फॉर्मर सहायक एमपी एप के माध्यम से सीधे पंजीयन कर सकते है। साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी सेंटर) के माध्यम से भूधारी द्वारा नियत शुल्क का भुगतान कर फार्मर रजिस्ट्री करवाया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com